सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

अक्षय कुमार के नाम पर हुई ठगी, प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने को लेकर दिया गया झांसा, जानें क्या है पूरा मामला

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

अक्षय कुमार के नाम पर हुई ठगी, प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने को लेकर दिया गया झांसा, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन कंपनी में काम दिलाने के बहाने एक ठगी का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

वैसे तो ठगी के मामलों का आना कोई नई बात नहीं है. मुंबई पुलिस के पास हर दिन ऐसे कई केस आते होंगे लेकिन अब फिल्मी सितारों के नाम पर भी लोग ठगी करने लगे हैं. हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार के प्रोडक्शन कंपनी में काम दिलवाने पर ठगी की बात सामने आई है.

मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूजा अंजनिदानी के साथ ठगी करने की कोशिश हुई है. चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

अक्षय कुमार के नाम पर ठगी कैसे की गई?

मुंबई के जुहू पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है जिसमें अक्षय कुमार के प्रोडक्शन कंपनी में काम दिलवाने के बहाने लोगों ठगी की बात सामने आई है. पीड़ित लड़की की चालाकी के चलते ठगी का शिकार होने से बच गई. जुहू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को आरोपी प्रिंस कुमार राजन ने पीड़ित अंजनी कुमार सिन्हा को अपने मोबाइल से कॉल किया और अपना नाम रोहन मेहरा बताया.

उस आदमी ने कहा कि वो अभिनेता अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स से बोल रहा है, जबकि वह उस प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स में काम नहीं कर रहा था और उसने महिला को अपने यहां नौकरी दिलाने का झांसा दिया. जिसके बाद महिला ने पहले प्रोडक्शन हाउस को फोन करके आरोपी की जानकारी हासिल की, तब उसे पता चला कि प्रोडक्शन हाउस में उस नाम का कोई नहीं है,तो उसने तुरंत नजदीकी मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज

आरोपी प्रिंवेकुमार सिन्हा ने आनंदानी से कहा कि उसे उसकी अच्छी प्रोफाइल फोटो चाहिए और वह फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से उसकी फोटो क्लिक करवा देगा. जिसके लिए उसने 6 लाख रुपये की मांग की, आरोपी ने आनंदानी से कहा कि उसकी प्रोफाइल फोटो लेने के बाद उसे एक फिल्म कंपनी में नौकरी मिल जाएगी.

जुहू पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता पूजा आनंदानी, जो अपनी प्रभावशाली रीलों के लिए एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती हैं, आरोपी ने फोन करके अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में नौकरी दिलाने का वादा किया.

आरोपी ने एक आगामी फिल्म के किरदारों के बारे में भी जानकारी दी और झूठा दावा किया कि महिला को एक भूमिका के लिए चुना गया है,सौभाग्य से,आनंदानी को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी,जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *