सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

धोनी को देखने के लिए फैंस ने तोड़ डाले बैरिकेड्स, फैंस के खिलाफ पुलिस का एक्शन

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

धोनी को देखने के लिए फैंस ने तोड़ डाले बैरिकेड्स, फैंस के खिलाफ पुलिस का एक्शन

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस SRH vs CSK मैच से पहले इस कदर गुस्सा हुए कि उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई थी. जानिए क्या है ये पूरा मामला.

महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी तो छोड़ दी है, लेकिन फैंस के अंदर उनके नाम का क्रेज कम नहीं हुआ है. बीते शुक्रवार उप्पल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का मैच सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ, जिसमें SRH ने आखिरी ओवरों में वापसी करते हुए 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी. मगर इस मैच के शुरू होने से पहले धोनी के प्रति फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही थी. बताया जा रहा है कि मैच देखने मैदान में घुसने के लिए धोनी के प्रशंसकों ने बैरिकेड तोड़ डाले थे. हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रशंसकों का गुस्सा तब परवान चढ़ गया जब वैध टिकट होते हुए भी उन्हें स्टेडियम में एंट्री नहीं मिल रही थी. इस कारण तनाव की स्थिति इस कदर बढ़ गई थी कि उप्पल स्टेडियम में गेट नंबर-4 पर प्रशंसकों की भीड़ ने सुरक्षाकर्मियों को नजरंदाज करते हुए बैरिकेड तोड़ दिए थे. मामला तूल पकड़ चुका था, इसलिए पुलिस और फैंस के बीच झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने कुछ देर बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

Advertisement

SRH vs CSK मैच में फैंस ने समां बांधा

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच चाहे हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेला गया हो, लेकिन जब धोनी ने बल्लेबाजी के लिए एंट्री ली तब दर्शकों की दहाड़ ने स्टेडियम में समां बांध दिया था. धोनी हालांकि मुकाबले में एक ही रन बना पाए, लेकिन स्टेडियम में पीली जर्सी पहन कर आए फैंस का मौजूद होना धोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को दर्शा रहा था. चेन्नई ने इस मैच में पहले खेलते हुए 165 रन बनाए थे, लेकिन SRH ने 11 गेंद शेष रहते इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *