सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

कर्ज से परेशान युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, परिवार से मांगे पैसे, पुलिस ने किया खुलासा

4 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

कर्ज से परेशान युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, परिवार से मांगे पैसे, पुलिस ने किया खुलासा

कुशीनगर में कर्ज से परेशान एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली और परिवार वालों से छोड़ने के बदले में आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. उधार के पैसे चुकाने के लिए एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक और उसके साथियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक उधार के रुपये चुकाने के लिए अपने ही अपरहण की रच दी साजिश और बेहद चालाकी से खुद के अपरहण की साजिश को अंजाम दिया. बता दें कि पड़रौना कोतवाली पुलिस को बीते 1 अप्रैल को 3 बजे के करीब सूचना मिली कि दिन दहाड़े दो लोगों ने एक व्यक्ति का अपरहण कर लिया हैं. अपरहण की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

पुलिस ने किया साजिश का खुलासा 

पुलिस ने जांच में पाया कि अपहरणकर्ताओं ने किशन सिंह का अपरहण किया था. वह उधार लिए गए रुपये से ट्रेडिंग करता था और उधार लिए गए रुपये को गवा चुका था. अब उधार देने वाले लोग अपने रुपये मांगने का दबाव बना रहे थे जिस पर किशन ने खुद के अपहरण का प्लान बनाया. इस प्लान को अंजाम देने के लिए किशन सिंह ने अपने दो जानने वाले विकास चौबे व राजा नाम के व्यक्तियों को शामिल किया. किशन सिंह अपने अपरहण के बाद फिरौती की रकम किससे मांगनी हैं,इसको लेकर किशन सिंह ने अपने चाचा लाल सिंह को चुना जो एक शिक्षक थे और अत्यधिक पैसे वाले थे.

अब अपरहण की घटना को अंजाम देने का तारीख और समय चुना गया,अब अपरहण की घटना सही साबित हो इसके लिए किशन सिंह ने अपने दो चचेरे भाई अंकित व प्रतीक को अपने साथ अपरहण के समय रखा,ताकि अपरहण के बाद अपरहण की घटना सही साबित हो. साजिश के तहत अपरहणकर्ताओं ने किशन सिंह के चाचा लालसाहब सिंह से किशन को छोड़ने के एवज में आठ लाख रुपये की मांग की. फिरौती की रकम कठकुईया रेलवे स्टेशन पर 2 अप्रैल 4 बजे तक पहुंचाने के लिए फोन किये, लेकिन फिरौती की रकम चाचा द्वारा समय से नही उपलब्ध करवा पाने के कारण अपरहणकर्ताओं को यह भनक लग गई कि इस मामलें में पुलिस जांच कर रही हैं.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पड़रौना कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अपरहणकर्ताओं का सुराख लगा चुकी थी,3 अप्रैल को पड़रौना कोतवाली अंतर्गत परसौनी नहर के पास दोनों अपरहणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने दो अवैध तमंचा व बाइक बरामद किया,पुलिस ने फर्जी अपरहण के मामलें में किशन सिंह उर्फ हिमांशु सिंह को भी गिरफ्तार किया साथ ही विकास चौबे व राजा को भी गिरफ्तार करते हुए तीनों को जेल भेज दिया. इसका खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्ज का रुपया चुकाने के लिए आने दोस्तो के साथ अपहरण की साजिश रची थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *