सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘इस भी़ड़ से साथ की उम्मीद मत रखना…..’, ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए अजय देवगन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘इस भी़ड़ से साथ की उम्मीद मत रखना…..’, ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए अजय देवगन

अजय देवगन के बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट देते हुए मेकर्स ने एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ये फिल्म इस ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

अजय देवगन आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर फैमिली, फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर को जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच अजय के बर्थडे मौके पर फैंस को भी बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल एक्टर की मच अवेटेड स्पोर्ट्स बायोपिक ‘मैदान’ के मेकर्स ने फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

‘मैदान’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

मेकर्स ने पिछले महीने अजय देवगन की ‘मैदान’ का ट्रेलर जारी किया था लेकिन आज दूसरा और फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में प्रियामणि अजय देवगन से कहती हुई नजर आती हैं कि वैसे पूरे इंडिया में किसी को नहीं लगता कि भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई खेलों में जीतेगी, पर आपको लगता है.ये सुनकर अजय हां में गर्दन हिलाते हैं और प्रियामणि कहती हैं कब? इसके बाद ट्रेलर में मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियो के साथ अजय देवगन की की झलक मिलती है जो अपने रास्ते में आने वाली असंख्य चुनौतियों के बीच अपनी टीम को भर्ती करने और प्रशिक्षित करने की कोशिश करते नजर आते हैं.

वे खिलाड़ियो से कहते हैं इंडिया खेलना चाहते हो तो अपने गेम का लेवल ऊंचा करना होगा. वे घूम-घूम कर ऐसे प्लेयर्स ढूंढने की कोशिश करते नजर आते हैं जिन्हें वे किसी भी पोजिशन में खिला सकें. 2 मिनट 7 सेकंड का ट्रेलर ओवरऑल जबरदस्त है. इसे देखने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

Advertisement

‘मैदान’ फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है

बता दे कि ‘मैदान’ फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. उनके नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 में एशियाई खेल जीते थे. शूटिंग पूरी होने के बावजूद फिल्म में कई बार देरी हुई. अब फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है.

कब रिलीज होगी ‘मैदान’

ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है. पटकथा और संवाद सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं. फिल्म का म्यूजिक सं एआर रहमान द्वारा और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला के हैं. यह फिल्म इस ईद 2024 पर यानी 10 अप्रैल 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *