सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अरविन्द केजरीवाल को तो बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था गिरफ्तार : प्रवेश शर्मा

2 मिनट पढ़ें
अरविन्द केजरीवाल को तो बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था गिरफ्तार : प्रवेश शर्मा

अरविन्द केजरीवाल को तो बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था गिरफ्तार : प्रवेश शर्मा

Advertisement

अरविन्द केजरीवाल को तो बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था गिरफ्तार : प्रवेश शर्मा

* देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली, ईडी के द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी काफी समय पहले ही हो जानी चाहिए थी, जी हां ऐसा कहना है भाजपा के पूर्व नेता सदन प्रवेश शर्मा का। ईडी के द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हमने प्रवेश शर्मा से की बातचीत प्रवेश शर्मा ने कहा की ईडी को अरविंद केजरीवाल को काफी समय पहले ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए था क्योंकि बिना किसी मुख्यमंत्री की शह के उसी की सरकार के मंत्री इतना बड़ा घोटाला अकेले कर ही नहीं सकते, आबकारी नीति के नाम पर दिल्ली की जनता के साथ अरविंद केजरीवाल ने जो घोटाला किया है वो सब कुछ पहले से तय था, एक प्री प्लान्ड तरीके से आबकारी नीति की आड़ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने मिलकर करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है।

Advertisement

 

प्रवेश शर्मा ने आगे कहा की जो नेता अपनी जनता से झूठ बोलता हो, जो नेता जनहित नीतियों के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला कर दे, जिस सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में एक एक कर के अंदर जा रहे हो उस मुख्यमंत्री का ऐसा ही हाल होना चाहिए जैसा अरविंद केजरीवाल का हो रहा है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल ने खुद को आम बता कर और मुफ्त बिजली और पानी की स्कीम का सहारा लेकर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकी और फिर अपने मंत्रियों के साथ मिलकर दिल्ली की जनता को एक शराब की बोतल के साथ एक बोतल मुफ्त देने के नाम पर दिल्ली के युवाओं को नशे की लत लगाते हुए अपनी और अपने मंत्रियों की जेबें भरी। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा की मुझे शर्म आती है यह बात कहते हुए की हमारे देश की राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री इतना बेशर्म है की वो अपनी और अपने मंत्रियों की जेबें भरने के लिए इस हद तक गिर सकता है की वो अपने राज्य की जनता के भविष्य को भी दाँव पर लगा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *