सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

चेन्नई और गुजरात की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है,जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऐसी हो सकती है चेन्नई और गुजरात की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

IPL 2024: चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा है. खासकर, इस मैदान पर सीएसके के स्पिनर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किल का सबब बनते रहे हैं.

आज चेन्नई सुपर किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी. दोनों टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में भिडे़ंगी. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों अपना पहला मैच जीत चुकी है. लिहाजा, दोनों टीमों की नजर सीजन की दूसरी जीत पर होगी. चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया था. वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से शिकस्त दी थी. लेकिन इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? इसके अलावा हम नजर डालेंगे पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन पर.

 

चेपॉक के पिच पर स्पिनरों की मौज!

 

चेपॉक स्टेडियम के पिच की बात करें तो यह विकेट धीमी रहती है. यहां गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आती है. खासकर, स्पिन गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित होते रहे हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है. लेकिन अगर कोई बल्लेबाज एक बार पिच के मिजाज को भांप ले तो फिर बल्लेबाजी आसान हो जाती है. इस तरह गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों के लिए भी अवसर होते हैं. वहीं, इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 46 मैचों में जीत मिली है, जबकि 31 मैचों में रनों की पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है. चेपॉक के मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है.

 

चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा है भारी

 

Advertisement

चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा है. खासकर, इस मैदान पर सीएसके के स्पिनर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किल का सबब बनते हैं. वहीं, पिछले मुकाबले में होम टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया. सीएसके के बल्लेबाज और गेंदबाज बखूबी अपने काम को अंजाम दे रहे हैं. लिहाजा, गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके का पलड़ा भारी रह सकता है. शुभमन गिल की टीम के लिए सीएसके को चेपॉक में हराना आसान नहीं होगा.

 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

 

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे.

 

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

 

शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश खान, मोहित शर्मा, आर साई किशोर और स्पेंसर जॉनसन.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *