सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

इंतिहा हो गई इन्तजार की आई ना कुछ खबर मेरे यार की

3 मिनट पढ़ें
इंतिहा हो गई इन्तजार की आई ना कुछ खबर मेरे यार की

इंतिहा हो गई इन्तजार की आई ना कुछ खबर मेरे यार की

Advertisement

इंतिहा हो गई इन्तजार की आई ना कुछ खबर मेरे यार की

* कांग्रेस की सूची नहीं आने से वर्कर मायूस

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,हैडलाइन में लिखा गाना गाते आजकल कई कांग्रेस वर्करों को सुना जा सकता है | आज सुबह हमने खुद मोर्निंग वाक् करते पूर्वी दिल्ली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मांगेराम भारद्वाज को यह गाना गुनगुनाते सुना तो हम हैरान हो गए | हमने पूछा खैरियत तो है पंडित जी सर खुजाते हुए बोले क्या बताएं भाई आखिर ऐसे वक्त में करें भी क्या | बी.जी.पी .वाले एक महीने से प्रचार में लगे हैं झाड़ू वाले भी बंसी बजा बजा रहे हैं दूसरी ओर हम है सडकों पर खाक फांकते घूम रहे हैं गाना नहीं गाये तो क्या करें |

Advertisement

मांगेराम कहते हैं माहौल भाजपा के खिलाफ है पार्टी को यह समझ लेना चाहिए और जमीन पर उतर कर फिरकापस्त ताकतों का मुकाबला करना चाहिए | पार्टी के वर्कर और आम लोग हमसे पूछते हैं आखिर कब जारी होगी आपकी पार्टी की लिस्ट हमसे जवाब नहीं बनता ,जब हम भाजपा वालों को प्रचार करते देखते हैं तो हमारे कलेजे पर क्या बीतती है उसका बयाँ नहीं कर सकते | यहाँ यह बताना जरूरी है दिल्ली की सात सीटों के लिए भाजपा कई दिन पहले
अपने प्रत्याशी उत्तार चुकी है और आम आदमी पार्टी गठ्बन्धन के तहत अपने हिस्से की चार सीटों पर अपने उम्मेदवार घोषित कर चुकी हैं जिनके प्रचार का एक चरण भी लगभग पूरा हो चुका है | वहीं कांग्रेस नें अभी तक अपने हिस्से की तीन सीटें घोषित नहीं की हैं | तकरीबन रोजाना यह कहा जाता है कल या परसों आ जायेगी लिस्ट | लेकिन कार्यकर्ताओं का इन्तजार बढ़ता ही जा रहा है |

कांग्रेस कार्यकर्ता कहते हैं जो बढत हमें मिल सकती थी उसे पार्टी लगातार खोती जा रही है | रोजाना नये नये नाम सम्भावित प्रत्याशियों के सामने आ रहे है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और गिरता जा रहा है | कार्यकर्ता लगातार इस बाबत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सम्पर्क साध चुके हैं | कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा दावेदार भी यह नहीं भांप पा रहे आखिर पार्टी चाहती क्या है | आलम यह है कई – कई चुनाव लड़ चुके नेता भी असमंजस में है आखिर पार्टी उन्हें मौके देगी या नहीं | हालांकि पार्टी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन कुछ पाने के लिए मजबूत तो करना ही होगा और शायद पार्टी इसी रणनीति पर काम कर भी रही है | इस बाबत अखिल भारतीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है हमारे पास पर्याप्त समय है और हम मजबूती से चुनाव लड़ना चाहते है थोडा इंतजार करना होगा | आज बस इतना ही …..

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *