सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर संदीप पाठक की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले AAP सांसद

3 मिनट पढ़ें

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर संदीप पाठक की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले AAP सांसद

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सभी राज्यों में जहां हम कैंडिडेट उतरे हैं वहां पर हमारी कैंपेनिंग शुरू हो गई है.

देश में लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेरी बज चुकी है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने शनिवार (16 मार्च, 2024) के लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरण में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग होगी.

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर आप सांसद संदीप पाठक का कहना है, ”हम 7 चरणों में चुनाव कराने के फैसले का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव होंगे. आप पार्टी तैयार है और हमने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है.”

‘जनता बदलाव के लिए वोट करेगी’

बता दे कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही नेताओं का रिएक्शन आना शुरू हो गया है. इस कड़ी में आप सांसद संदीप पाठक का भी बयान सामने आया है. आप सांसद संदीप पाठक ने कहा है कि ”सात चरणों में जो चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा आज हुई है और मुझे उम्मीद है कि शांतिपूर्ण तरीके से और बहुत ट्रांसपेरेंट तरीके से पूरे देश में चुनाव होगा. पूरे देश की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी”

‘हमारे कैंपेनिंग शुरू हो गई है’

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर न्यूज़ एजेंसी ए एन आई को उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि “मैं आपके माध्यम से बताना चाहता हूं कि सभी राज्यों में जहां हम कैंडिडेट उतरे हैं वहां पर हमारी कैंपेनिंग शुरू हो गई है. दिल्ली में हमारे कैंपेनिंग शुरू हो गई है, पंजाब में शुरू हो गई, गुजरात में शुरू हो गई, पंजाब के अलावा हरियाणा में भी शुरू हो गई, तो हमारी पूरी तैयारी है और बहुत अच्छा होगा.

‘इंडिया एलायंस में हम पार्टनर है’

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की एलियंस को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद संदीप पाठक ने कहा कि ” इंडिया एलायंस में हम पार्टनर है, उनके दिल्ली में हमारी एलायंस है, गुजरात में भी एलायंस है, हरियाणा में एलायंस है. तो इन राज्य में जहां हम एलायंस में है और हम साथ में मिलकर लड़ेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *