सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार लगे इतने छक्के

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार लगे इतने छक्के

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. इससे पहले कभी किसी टेस्ट सीरीज में इतने सिक्स नहीं लगे थे.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है. दरअसल, इस सीरीज में इतने छक्के लगे कि पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी किसी सीरीज में इतने छक्के नहीं लगे थे.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 102 छक्के लगे. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कभी किसी सीरीज में 100 छक्के नहीं लगे थे. इससे पहले एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इसी साल खेली गई एशेज़ सीरीज में लगे थे. तब दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 74 सिक्स मारे थे. वहीं 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में कुल 65 छक्के लगे थे.

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज की बात करें तो इसमें 72 छक्के भारत की तरफ से लगे. वहीं 30 सिक्स इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मारे. बैजबॉल खेलने वाली इंग्लैंड भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में आधे सिक्स भी नहीं लगा सकी. भारत के लिए अकेले यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में 26 सिक्स जड़े. वहीं शुभमन गिल के बल्ले से कुल 11 छक्के निकले.

पहला मैच हारने के बाद 4-1 से सीरीज जीती टीम इंडिया

बता दें कि पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, रोहित ब्रिगेड ने दमदार वापसी की और फिर लगातार चार टेस्ट जीतकर 4-1 से सीरीज अपने नाम की. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद अंतिम चार टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा किया है. आखिरी बार ऐसा 1912 में हुआ था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *