सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘झेले कईं रिजेक्शन, सेट से भेज दिया घर’, सालों बाद दिव्या दत्ता ने इंडस्ट्री के काले सच की खोली पोल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘झेले कईं रिजेक्शन, सेट से भेज दिया घर’, सालों बाद दिव्या दत्ता ने इंडस्ट्री के काले सच की खोली पोल

दिव्या दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कईं शॉकिंग खुलासे किए. इस शानदार एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कई बार रिजेक्शन झेले और कईं बार उन्हें सेट से घर भेज दिया गया.

दिव्या दत्ता बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्ट्रेस में से एक हैं. लगभग तीन दशकों के करियर में दिव्या ने कईं तरह के दमदार रोल प्ले किये हैं. दिव्या ने 1998 की फिल्म ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ में अपनी छोटी लेकिन प्रभावशाली भूमिका से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. एक्ट्रेस ने कमर्शियल ही नहीं आर्टिस्टिक सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनाई है. हालांकि इंडस्ट्री में दिव्या के लिए ये मुकाम हासिल करना आसान नहीं था उन्हें कईं चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा था.

दिव्या को कईं रिजेक्शन झेलने पड़े थे

दिव्या दत्ता हाल ही में द लल्लनटॉप के साथ बातचीत के दौरान कईं खुलासे किए. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें कईं बार रिजेक्शन झेलने पड़े थे और उन्होंने धीरे-धीरे रिजेक्शन को स्वीकार करना शुरू भी कर दिया था. दिव्या ने कहा, “आज भी, मुझे ऐसा लगता है कि मैं किसी चीज़ की हकदार थी, और किसी और को यह क्यों मिला?”

दिव्या की 22 साइन फिल्मों में से 2 ही फ्लोर पर गईं थीं  

Advertisement

दिव्या ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने काम मांगने के लिए डोर टू डोर काफी समय बिताया है. दिव्या ने कहा, “मैं एक प्यारी लड़की और एक अच्छी एक्ट्रेस थी, लेकिन ये सिर्फ मैं ही जानती थी. एक दिन, ऐसा लगा जैसे मैंने 22 फिल्में साइन की हैं, और उनमें से कुछ ने मुझे एक टोकन भी दिया. कोई भी ना नहीं कह रहा था. हालांकि, मुझे बाद में पता चला कि 22 फिल्मों में से केवल 2 ही फ्लोर पर गईं और मैं उनमें हिरोइन भी नहीं थी.

कम वजन की वजह से सेट से घर भेज दिया गया था

दिव्या ने ये भी बताया कि कब उन्हें आपत्तिजनक महसूस हुआ था. ऐसे समय में जब उन्हें कई फिल्मों से हटाया जा रहा था, अभिनेत्री ने एक बार एक सेट पर जाने का फैसला किया. हालांकि, उन्हें सेट पर जाकर काफी निराशा हुई दरअसल उन्हें ये कहते हुए वापस भेज दिया गया कि उनक वजन बहुत कम हो गया है.

दिव्या ने कहा कि इसके बाद उन्हें काफी निराशा हुई और उन्हें ऑब्जेक्टिफाइड महसूस हुआ. दिव्या ने कहा, ‘मैंने ह्यूमैनिटी की खोज शुरू की और महसूस किया कि यह इस बिजनेस में मौजूद नहीं है. मुझे याद है कि मैंने अपनी मां से कहा था कि अगर मैंने शाहरुख खान के साथ वह फिल्म की होती तो मैं सुपरस्टार होती.” वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या दत्ता फिल्म छावा में नजर आएंगी. इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *