सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: ‘लापता लेडीज’ ने वीकेंड पर कर डाली बंपर कमाई! करोड़ के पार हुआ दूसरे दिन का कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: 'लापता लेडीज' ने वीकेंड पर कर डाली बंपर कमाई! करोड़ के पार हुआ दूसरे दिन का कलेक्शन

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: 'लापता लेडीज' ने वीकेंड पर कर डाली बंपर कमाई! करोड़ के पार हुआ दूसरे दिन का कलेक्शन

Advertisement

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: ‘लापता लेडीज’ ने वीकेंड पर कर डाली बंपर कमाई! करोड़ के पार हुआ दूसरे दिन का कलेक्शन

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो गई है .फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और ऐसे में ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है. फिल्म ने पहले दिन जहां लाखों का कारोबार किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है. ‘लापता लेडीज’ दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘लापता लेडीज’ ने पहले दिन 70 लाख का बिजनेस किया था. महज 5-6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए वर्किंग डे पर 70 लाख की कमाई करना काफी अच्छा माना जा रहा है. वहीं अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक ‘लापता लेडीज’ ने अब तक 1.34 करोड़ नोट बटोर लिए हैं.

Advertisement

‘लापता लेडीज’: डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्टारकास्ट

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को किरण राव ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के जरिए किरण ने लंबे अरसे बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी की है. फिल्म में रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

क्या है ‘लापता लेडीज’ की कहानी?

‘लापता लेडीज’ दो महिलाओं की अदला-बदली की कहानी है. दीपक अपनी दुल्हन को अपने गांव ले जाता है. लेकिन जब घर में दुल्हन का घूंघट उठता है तो सबकी आखें खुली की खुली रह जाती हैं. फूल कुमारी को ब्याहने गया दीपक किसी पुष्‍पा को घर ले आता है. फूल कुमारी कहां है और पुष्पा कौन है, फिल्म ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *