सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

श्रद्धा कपूर को आदित्य कपूर ने लगाया गले, देखती रह गईं अनन्या पांडे, वीडियो वायरल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

श्रद्धा कपूर को आदित्य कपूर ने लगाया गले, देखती रह गईं अनन्या पांडे, वीडियो वायरल

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग का ग्रैंड सेलिब्रेशन जामनगर में 1 से 3 मार्च तक चलेगा. इसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी अब पहुंच गए हैं.

गुजरात के जामनगर में इस सयम दुनियाभर के सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा हुआ है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग चल रही है. अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत तमाम हस्तियां जामनगर में पहुंची हैं. इसी दौरान ‘आशिकी 2’ के लीड स्टार्स श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी पहुंचे हैं.

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर जामनगर एयरपोर्ट पर मिले वो दोनों अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में शामिल होने गए हैं. ‘आशिकी 2’ के लव बर्ड्स ‘आरोही-राहुल’ का रोल प्ले करने इन सितारों को लोग उनके उसी पुराने कैरेक्टर के तौर पर याद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर ऐसे ही चर्चे हो रहे हैं.

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पहुंचे जामनगर

Advertisement

फिल्मी खबरों पर नजर रखने वाले मानव मिघलानी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उस वीडियो में आदित्य-श्रद्धा गले लग रहे हैं और साथ में अनन्या पांडे भी हैं. अनन्या पांडे उन दोनों को देखती रह गईं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘राहुल और आरोही आशिकी कपल श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर एयरपोर्ट पर.’

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर जामनगर साथ पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर श्रद्धा कपूर से आदित्य मिलते हैं तो गले लग जाते हैं और उन्हें अनन्या पांडे देखती हैं. श्रद्धा और आदित्य ने साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में साथ में काम किया था वो उस फिल्म के लीड एक्टर्स थे और फिल्म सुपरहिट हुई थी. खबरें हैं कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर कपल्स हैं. हालांकि, उन्होंने कभी इस बात को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है.

जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग का फंक्शन चल रहा है जो 3 मार्च तक चलेगा. इसमें शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ पहुंचे हैं. इनके अलावा करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, सलमान खान, लिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स जामनगर पहुंच चुके हैं. जामनगर में 1 से 3 मार्च तक अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग चलेगी जिसके भव्य आयोजन की व्यवस्था की गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *