सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ गाने पर रील तो देखा होगा, अब ओरिजनल वीडियो भी देख लीजिए, मिल चुके हैं 90 मिलियन व्यूज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ गाने पर रील तो देखा होगा, अब ओरिजनल वीडियो भी देख लीजिए, मिल चुके हैं 90 मिलियन व्यूज

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘गुलाब जैसन’ गाना खूब ट्रेंड में है. लोग इसपर काफी मजेदार रील्स बना रहे हैं. आपने भी सुना होगा लेकिन इसका ओरिजनल वीडियो शायद ही देखा हो.

भोजपुरी गानों के चर्चे आज के दौर में विदेश तक पहुंच गए हैं. किसी भी भाषा को जानने वाले लोग हों लेकिन भोजपुरी गानों पर सभी थिरक जाते हैं. कुछ भोजपुरी गाने लोगों को पसंद भी नहीं आते फिर भी लोग उन्हें सुनते और आनंद लेते हैं. पिछले कुछ दिनों से एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसपर खूब रील्स भी बन रही हैं. उस गाने का नाम है ‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ जिसे नीलकमल सिंह ने गाया है. ये गाना साल 2023 की शुरुआत में ही रिलीज किया गया था और अभी तक इस गाने को 90 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

हाल ही में ‘झलक दिखला जा 11’ की कंटेस्टेंट मनीषा रानी भी इस गाने पर रील बनाई हैं जिन्हें लाखों व्यूज मिले हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम पर तो ये ट्रेंडिंग गानों में एक हो गया है जिसपर रील्स बन रही हैं. ‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ भोजपुरी गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी गानों में से एक है.

‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ का ओरिजनल गाना

Advertisement

5 दिसंबर 2022 को यूट्यूब पर ‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ गाना अपलोड किया गया था. इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है, वहीं इसके लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखा है. गाने का म्यूजिक आर जय कैंग ने बनाया है और गाने का ओरिजनल टाइटल हीरोइन (Heroine) है. इस गाने को अभी तक 90 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं और आगे भी इसके व्यूज बढ़ेंगे ही. अगर आपने इस गाने को रील्स में सुना है और ओरिजनल नहीं सुना तो यहां सुन लीजिए-

इस गाने के सिंगर नीलकमल सिंह ने एक पोस्टर शेयर करते हुए इसके प्रीमियर के बारे में बताया था. उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि ये गाना इतना पॉपुलर हो जाएगा. इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई गाने गाए. नीलकमल भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा हैं जो अलग ढंग से गानों को गाते हैं और उनका यही अंदाज फैंस काफी पसंद करते हैं.

जानकारी के लिए बता दें, नीलकमल सिंह भोजपुरी सिनेमा के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि भोजपुरी सिनेमा में काम करने का सपना उन्होंने बचपन से देखा है. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता कुछ ऐसी ही बढ़ती जा रही है. इंस्टाग्राम पर आप देख सकेंगे कि वो भोजपुरी सितारों से भी कितना लगाव रखते हैं, साथ ही उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *