सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

SP की लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी, बदायूं से शिवपाल यादव बने कैंडिडेट, धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर अटकलें तेज

3 मिनट पढ़ें

SP की लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी, बदायूं से शिवपाल यादव बने कैंडिडेट, धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर अटकलें तेज

समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव को लोकसभा चुनाव में टिकट देने का एलान कर दिया है. पार्टी की तरफ से जारी नई लिस्ट में उनकी सीट भी तय कर दी गई है.

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पांच सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और सीनियर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार होंगे. अब तक पार्टी ने 31 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. कैराना सीट पर भी सपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया. इस सीट को लेकर आरलएडी के साथ सपा का पेंच फंस गया था.

बदायूं से ही शिवपाल सिंह यादव को टिकट क्यों?

बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव दो बार सांसद रह चुके हैं. पिछले चुनाव में वो संघमित्रा मौर्य से हार गए थे. धर्मेंद्र यादव को इस बार यहां से टिकट नहीं दिया गया है. सपा के इस फैसले को स्वामी प्रसाद मौर्य की घेराबंदी के तौर पर भी देख जा रहा है. संघमित्रा मौर्य बदायूं में डटी हुई हैं, वो इस सीट पर अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं. बीजेपी ने हालांकि, अभी तक उनके नाम का एलान नहीं किया है लेकिन सिटिंग सांसद के तौर पर उनकी तैयारी जोरों पर है.

पार्टी की नई लिस्ट में कौन कौन उम्मीदवार?

कैराना- इकरा हसन

बदायूं- शिवपाल सिंह यादव

बरेली- प्रवीण सिंह ऐरन

हमीरपुर- अजेंद्र सिंह राजपूत

वाराणसी- सुरेन्द्र सिंह पटेल

धर्मेंद्र यादव का क्या होगा?

इस बीच धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी आजमगढ़ से टिकट दे सकती है.

धर्मेंद्र यादव को कन्नौज और आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया.

कन्नौज और आजमगढ़ में किसी एक सीट पर धर्मेंद्र यादव तो किसी एक सीट पर अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं.

कैराना से इकरा हसन को टिकट मिला है. इकरा हसन नाहिद हसन की बहन हैं जिनको 2022 में सपा ने कैराना विधानसभा से चुनाव लड़ाया था.

बरेली से प्रवीण ऐरन को टिकट दिया है. ये पूर्व में कांग्रेस से सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे हैं. नगर निकाय चुनाव के पहले ये सपा में शामिल हुए थे.

समाजवादी पार्टी ने कैराना लोकसभा क्षेत्र से इकरा हसन को टिकट दिया है. वो पूर्व सांसद तबस्सुम हसन की बेटी हैं. लंदन की यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *