सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

सलमान खान ने ऑपरेशन वैलेंटाइन का ट्रेलर रिलीज किया, फिल्म में दिखेगी पुलवामा अटैक की कहानी

2 मिनट पढ़ें

सलमान खान ने ऑपरेशन वैलेंटाइन का ट्रेलर रिलीज किया, फिल्म में दिखेगी पुलवामा अटैक की कहानी

सलमान खान ने वरुण तेज और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का ट्रेलर लॉन्च किया है. ट्रेलर में एक बार फिर पुलवामा अटैक की कहानी देखने को मिली है.

वरुण तेज और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ पिछले लंबे समय से चर्चा मे बनी हुई थी. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है.

सलमान खान ने लॉन्च किया फिल्म का ट्रेलर

बता दें कि इस हाई-ऑक्टेन ड्रामा फिल्म के ट्रेलर को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने लॉन्च किया है. इसे शेयर करते हुए सुपरस्टार ने कैप्शन में लिखा कि जो होगा देखा जाएगा. फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करते हुए मुझे खुशी हो रही है. फिल्म की पूरी टीम के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं.

इन दो भाषाओं में होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन की कहानी साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक पर बेस्ड है. वहीं ट्रेलर में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की काफी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं. ये एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा फिल्म होगी, जो भारत में अब तक हुए सबसे भयंकर हवाई हमलों में से एक के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. देशभक्ति की भावनाओं से लबरेज इस फिल्म की कहानी दो भाषाओं में एक साथ बुनी गई है. ट्रेलर में आपको कई दिल दहला देने वाले सीन्स देखने को मिलेंगे.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं एक तरफ जहां सलमान ने हिंदी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया तो वहीं दूसरी तरफ राम चरण ने तेलुग भाषा में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया है. शक्ति प्रताप सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *