सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

लोकसभा चुनावों में लहराएगा आम आदमी  पार्टी का परचम   सुभाष चन्द्र लाला

3 मिनट पढ़ें
लोकसभा चुनावों में लहराएगा आम आदमी  पार्टी का परचम   सुभाष चन्द्र लाला

लोकसभा चुनावों में लहराएगा आम आदमी  पार्टी का परचम   सुभाष चन्द्र लाला

Advertisement

लोकसभा चुनावों में लहराएगा आम आदमी  पार्टी का परचम   सुभाष चन्द्र लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जिस तरह से दिल्ली विधानसभा के पिछले दोचुनावों और नगर निगम के चुनावों में दिल्ली की जनता नें आम आदमी पार्टी को ताकत दी है और विजय श्री का आशीर्वाद दिया है उसी तरह इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनावों में दिल्ली आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी दिखेगी | यह कहनाहै आम आदमी पार्टी विश्वास नगर वार्ड के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का | सुभाष चन्द्र लाला कहते है भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की एक भी सीट से चुनाव जीतने की हालत में नहीं है | आलम यह है कि भाजपा आप पार्टी से इतनी घबराई हुई है कि उसकी हिम्मत नहीं हो रही की अपने मौजूदा सांसदों को फिर, से चुनाव लडवाए |

सुभाष लाला कहते हैं  लोकसभा चुनावों में राजधानी दिल्ली से भाजपा का सफाया हो जाएगा | दिल्ली की सातों सीटों पर आप  प्रत्याशीविजयी रहेगें | सुभाष लाला  कहते हैं यह कोई नगर निगम का चुनाव नहीं है कि प्रत्याशी बदलने से लोगो की नाराजगी दूर हो जायेगी बल्कि इससे साफ़ संदेश जाएगा भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों से डरी हुई है |  सुभाष लाला कहते हैं  जनता को इस बात का पता चल गया है की भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर ,है, भारतीय जनता पार्टी जनहित के वादें तो करती है लेकिन वह सभी वादें महज जुमले ही साबित होते है।  भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में अपने अपने क्षेत्रों में जनता के हित में कोई भी कार्य नहीं किए है इसी लिए तो भारतीय जनता पार्टी अबकी बार अपने मौजूदा सांसदों को टिकट न दे कर अन्य चेहरे तलाश रही है। सुभाष लाला कहते हैं  भारतीय जनता पार्टी जनता के हित में नहीं बल्कि जनता को गुमराह करके महज कुछ चंद उद्योगपतियों के  बारे में ही सोचती है।  सच तो यह है की भारतीय जनता पार्टी विपक्ष से घबराई हुई है तभी तो रोज
किसी न किसी विपक्षी दल के बड़े नेता के घर पर या तो ईडी पहुंच जाती है या फिर सीबीआई।

Advertisement

सुभाष लाला कहते हैं  दिल्ली सहित पूरे देश की जनता यह सब देख रही है की किस तरह से भाजपा देश व देश की जनता के साथ अन्याय कर रही है और भाजपा को इसका खामियाजा 2024 के लोकसभा चुनावों में उठाना पड़ेगा क्योंकि अन्याय के ऊपर जीत हमेशा न्याय की ही होती है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *