सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Ananya Panday ने गुपचुप तरीके से मनाया वैलेंटाइन डे, रूमर्ड BF आदित्य रॉय कपूर से मिला यह क्यूट गिफ्ट!

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ananya Panday ने गुपचुप तरीके से मनाया वैलेंटाइन डे, रूमर्ड BF आदित्य रॉय कपूर से मिला यह क्यूट गिफ्ट!

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अनन्या पांडे ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद एक बार फिर अनन्या और आदित्य के अफेयर के चर्चे तेज हो गए हैं.

14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. वहीं बॉलीवुड सितारे भी मोहब्बत के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में भला बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे कैसे पीछे रह सकती हैं. एक्ट्रेस ने भी इस खास दिन को अपने स्पेशल वन के साथ सेलिब्रेट किया है.

अन्नया पांडे को वैलेंटाइन डे पर मिला ये खास तोहफा

वैलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस को अपने पार्टनर से बेहद खूबसूरत तोहफे भी मिले हैं. दरअसल, अनन्या ने अपने इंस्टा स्टोरी पर दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में अनन्या गाड़ी में बैठे हार्ट शेप्ड रेड बैलून लिए हुए नजर आ रही हैं.

तो वहीं दूसरी फोटो में एक खूबसूरत का फूलों का गुलदस्ता नजर आ रहा है. इसे शेयर करते हुए अनन्या ने हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है. वहीं इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद एक बार अनन्या और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर के चर्चे तेज हो गए हैं.

Advertisement

एक बार फिर चर्चा में आया अनन्या और आदित्य का रिश्ता

बता दें कि पिछले लंबे समय से अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने हुए हैं. ऐसी चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हांलाकि, अनन्या और आदित्य ने अभी तक इस रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा चुका है. दोनों कई बार साथ में वेकेशन मनाते हुए भी स्पॉट किए गए हैं.

वहीं ‘कॉफी विद करण’ में भी अनन्या ने इशारों-इशारों में आदित्य को लेकर अपने दिल की बात कह दी थी. वहीं अब अनन्या के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकती हैं.

इस फिल्म में आएंगी नजर

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो खबरें हैं कि अनन्या जल्द ही कॉकटेल 2 में नजर आने वाली हैं. हाल ही में अनन्या और सारा अली खान को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर देखा गया था. हालांकि, अभी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं एक्ट्रेस को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में देखा गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *