सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

एक साजिश के तहत किया जा रहा जे.जे.क्लस्टरों को ध्वस्त : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
एक साजिश के तहत किया जा रहा जे.जे.क्लस्टरों को ध्वस्त : हाजी जरीफ

एक साजिश के तहत किया जा रहा जे.जे.क्लस्टरों कोएक साजिश के तहत किया जा रहा जे.जे.क्लस्टरों को ध्वस्त : हाजी जरीफ ध्वस्त : हाजी जरीफ

Advertisement

एक साजिश के तहत किया जा रहा जे.जे.क्लस्टरों को ध्वस्त : हाजी जरीफ

   * जहां झुग्गी वहीं मकान देने का दावा साबित हुआ जुमला

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कबीर नगर वार्ड से कांग्रेस के निगम पार्षदहाजी जरीफ  ने कड़ाके की ठंड के बीच  कड़कड़डूमा और मंडावली की झुग्गियों को दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा उजाड़ने को अमानवीय बताते हुए निंदा की है । उन्होंने कहा  चुनावों में जहां झुग्गी वहीं मकान देने का भाजपा का दावा और वादा पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। भाजपा की केन्द्र के 10 वर्षों के कार्यकाल में लगातार दिल्ली में झुग्गियाँ सरकार द्वारा तोड़ी जा रही है, जिस पर भाजपा के सातों सांसद,विधायक पार्षद  और नेता पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है, जो ग़रीबो के साथ विश्वासघात है।

हाजी जरीफ कहते हैं  कि डीडीए द्वारा बिना नोटिस दिए जे.जे. कलस्टर के गरीब लोगों को कड़कड़ती ठंड में बिना वैकल्पिक स्थान दिए उजाड़ना गैर कानूनी और मानवता की हत्या है। उन्होंने कहा कि संसद ने 20 दिसंबर, 2023 को किसीभी जेजे क्लस्टर के विध्वंस पर रोक लगाकर राजधानी के जेजे क्लस्टर में रहने वाले 50 लाख से अधिक लोगों को अगले तीन वर्षों तक राहत देने के लिए एक विधेयक पारित किया था, तो फिर किस आधार पर डीडीए पिछले दो दिनों से दिल्ली की झुग्गियों को उजाड़ने का काम कर रही है, और वही भाजपा के सासंदों की चुप्पी झुग्गीवसीयो और ग़रीबो के साथ धोखा देना है।हाजी जरीफ
ने कहा कि झुग्गीवालों के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा दिल्ली में राजीव रत्न आवास योजना के अंतर्गत बने हजारों मकानों को मौजूदा दिल्ली सरकार जहां एक ओर आवंटित नही कर रही हैं वहीं भाजपा लगातार राजधानी में गरीब लोगों को उजाड़ने पर उतारु है।

Advertisement

हाजी जरीफ  ने कहा कि डीडीए आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित रूप से एक साजिश के तहत उन जेजे क्लस्टरों को ध्वस्त कर रही है जिनमें भाजपा का जनाधार नही है और जो भाजपा के खिलाफ अपना मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण मामलों की आड़ में पिछले चार दशकों से अस्तित्व में निज़ामुद्दीन में जेजे क्लस्टर को ध्वस्त करना भाजपा के भय का उदाहरण था।

हाजी जरीफ  ने कहा कि भाजपा सांसद, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जेजे क्लस्टर के गरीब निवासियों को जहां झुग्गी वहीं मकान देने का झूठा वादा करके वोट हासिल किए थे, जबकि इन्होंने 10 साल के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले झुग्गी वालों की दुर्दशा की कोई परवाह की। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद झुग्गीवासियों की समस्याएं की तरफ ध्यान देना तो दूर उनकी बातें सुनने को तैयार नहीं हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *