सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाकपा माले के MLA मनोज मंजिल समेत 23 को उम्रकैद की सजा, खत्म हो सकती है विधायकी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भाकपा माले के MLA मनोज मंजिल समेत 23 को उम्रकैद की सजा, खत्म हो सकती है विधायकी

20 अगस्त को हुई माले नेता सतीश यादव की हत्या हुई थी. विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि फंसाया गया है. राजनीतिक साजिश है. हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे.

अगिआंव से सीपीआई (एमएल) के विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपितों को आरा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मंगलवार (13 फरवरी) को कोर्ट ने ये अहम फैसला सुनाया है. अगस्त 2015 में भोजपुर के बड़गांव में जय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में यह फैसला सुनाया गया है. इस हत्याकांड में आरोपियों को उम्रकैद के साथ-साथ 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है. अब मनोज मंजिल की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है.

हत्या के इस मामले में आरा सिविल कोर्ट एडीजे 3 की ओर से यह सजा सुनाई गई है. विधायक को सजा की खबर मिलने के बाद आरा कोर्ट में उनके सैकड़ों समर्थक पहुंचे. साथ में तरारी से माले विधायक सुदामा प्रसाद भी विधायक मनोज मंजिल से मिलने पहुंचे. इस मामले में विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि फंसाया गया है. राजनीतिक साजिश है. हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे.

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में 20 अगस्त को हुई माले नेता सतीश यादव की हत्या के सप्ताह भर बाद चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ पुल के समीप नहर किनारे से एक शव बरामद किया गया था. शव बरामद किए जाने के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी. बाद में आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के दौरान जेपी सिंह के पुत्र चंदन ने उस उसकी शिनाख्त अपने पिता के रूप में की थी. इस बात की पुष्टि के लिए पुलिस शव की एफएसएल जांच के लिए पटना भेज दिया था, जिस रिपोर्ट का इंतजार पुलिस अब तक कर रही है. इस बीच इस मामले में जेपी सिंह के पुत्र के बयान पर 24 नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

सुदामा प्रसाद ने सरकार पर लगाए आरोप

वहीं अपने साथी विधायक के न्यायालय द्वारा सजा सुनाने पर तरारी से माले विधायक सुदामा प्रसाद ने बिहार की नई सरकार पर हमला बोला. कहा कि ऐसे केस में सजा हुई है जिसमें अभी तक बॉडी भी बरामद नहीं हुई है. जिनके अपहरण या हत्या की बात हो रही तो अभी फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट में यह बात साबित नहीं हुई कि यह उन्हीं (जय प्रकाश सिंह) की डेड बॉडी है जो जिसे पुलिस ने पेश किया था. कहा कि कल जिस तरह से सरकार ने विश्वास मत हासिल किया, कहा जाए कि विरोधी दल के तीन-तीन विधायकों को पुलिस के जरिए उठा लिया गया. पूरा प्रशासन मिला हुआ था. नौकरशाही के जरिए इस बार की सरकार बनाई गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *