Home Breaking News पति नूपुर शिखरे संग सेलिब्रेट कर रहीं प्री-वैलेंटाइन, शादी के बाद पहली...

पति नूपुर शिखरे संग सेलिब्रेट कर रहीं प्री-वैलेंटाइन, शादी के बाद पहली बार ऐसे प्यार का दिन मनाएंगी आयरा खान

0
225

पति नूपुर शिखरे संग सेलिब्रेट कर रहीं प्री-वैलेंटाइन, शादी के बाद पहली बार ऐसे प्यार का दिन मनाएंगी आयरा खान

आयरा खान और नूपुर शिखरे लंबे वक्त से अपनी हनीमून एंजॉय कर रहे थे. अब आयरा खान प्री-वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर रही हैं जिसकी झलक उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई है.

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने इसी साल 3 जनवरी को अपने मंगेतर और लॉन्ग टाइम पार्टनर नूपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद आयरा और नूपुर ने उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी. अब शादी के बाद आयरा पहली बार पति संग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाली हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने प्री-वैलेंटाइन सेलिब्रेशन से कर दी है.

आयरा खान और नूपुर शिखरे लंबे वक्त से अपनी हनीमून एंजॉय कर रहे थे. वे लगातार अपने फैंस को अपने हनीमून के खूबसूरत पलों की झलकियां भी दिखा रहे थे. अब आयरा खान प्री-वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नूपुर शिखरे की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे हाथों में स्ट्रॉबेरी पफ्स की प्लेट लिए दिख रहे हैं. इसके साथ आयरा ने कैप्शन में लिखा- ‘अर्ली वैलेंटाइन’.

आयरा खान के लिए नूपुर शिखरे का प्यार

आयरा खान की ही तरह नूपुर शिखरे ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में आयरा खान के हाथों में स्ट्रॉबेरी पफ्स हैं और वे नाराज होने जैसे एक्सप्रेशन्स देती दिख रही हैं. इस फोटो के साथ नूपुर ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी अर्ली वैलेंटाइन, आयरा खान, आई लव यू.’

आयरा ने शेयर की थीं हनीमून फोटोज

बता दें कि इससे पहले आयरा खान और नूपुर शिखरे ने अपने हनीमून से बहुत सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में कपल कोजी होता नजर आया था. फोटोज शेयर करते हुए आयरा ने कैप्शन में लिखा था- तुम्हारा हनीमून कैसा था? मैं तुमसे प्यार करती हूं नूपुर शिखरे. एक महीना, 4 साल, पानी के अंदर, सुबह 3 बजे, उल्टा, स्क्वाट में, एंटी क्लाइमैटिक, हाईली क्लाइमैटिक… कोई फर्क नहीं पड़ता. जब तक ये आपके साथ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here