सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मनीष सिसोदिया को मिली तीन दिनों की अंतरिम जमानत, भतीजी की है शादी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मनीष सिसोदिया को मिली तीन दिनों की अंतरिम जमानत, भतीजी की है शादी

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं. उनकी भतीजी की शादी लखनऊ में होने वाली है. 26 फरवरी 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को तीन दिनों की अंतरिम जमानत दी है. 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है. मनीष सिसोदिया ने अदालत से 12 से 16 फरवरी तक जमानत देने की मांग की थी लेकिन उन्हें 13 से 15 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है. इससे पहले कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को सप्ताह में एक बार अपनी बीमार पत्‍नी से मिलने की अनुमति दी थी.

22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत

दिल्ली के अदालत ने 5 फरवरी को मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ा दी थी. गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement

26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने क्रमश: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे मामलों में 13 से 15 फरवरी तक सिसोदिया को राहत दी. सीबीआई ने अब निरस्त की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को बनाने एवं क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर 26 फरवरी, 2023 को पूर्व उपमुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें संबंधित धनशोधन मामले में नौ मार्च, 2023 को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया था.

तिहाड़ जेल में बंद हैं पूर्व डिप्टी सीएम

दरअसल, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली एक्साइज पॉलिसी (Delhi Excise Policy) मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. 14 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने अदालत से अपील की थी. कोर्ट ने इस पर विचार करते हुए सिसोदिया को 13 से 15 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *