सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार में BJP के विधायक गया के महाबोधि रिसॉर्ट से रवाना, फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी गहमागहमी और तेज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार में BJP के विधायक गया के महाबोधि रिसॉर्ट से रवाना, फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी गहमागहमी और तेज

बिहार में 12 फरवरी को होने वाली अग्निपरीक्षा से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने विधायकों का एकजुट रखने के लिए हर संभव कोशिशों में जुटी है.

बिहार विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) में 12 फरवरी को होने जा रहे फ्लोर टेस्ट (Floor Test) को लेकर सियासी गहमागहमी और तेज हो गई है. प्रदेश के सभी नेताओं के साथ साथ आम लोगों की निगाहें भी फ्लोर टेस्ट पर टिकी है. सियासी गलियारों में सिर्फ और सिर्फ इसी मसले पर चर्चा हो रही है. सभी पार्टियों के नेता भागमभाग की स्थिति में हैं. जानकारी के मुताबिक बिहार बीजेपी के विधायक गया के महाबोधि रिसॉर्ट से रवाना हो गए हैं.

बिहार विधानसभा के लिए 12 फरवरी यानी सोमवार का दिन काफी ऐतिहासिक रहने वाला है. सभी पार्टियां अपने विधायकों की एकजुटता की बात कर रही है. वहीं, आरजेडी के नेता ये दावा करते दिख रहे हैं कि खेला होना अभी बाकी है.

बीजेपी के विधायक गया से रवाना

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बीजेपी के सभी विधायक गया के महाबोधि रिसॉर्ट से रवाना हो गए हैं. सभी विधायक फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे. बीजेपी ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले खरीद-फरोख्त की आशंका के चलते गया के एक रिसॉर्ट में ठहराया था. हालांकि बीजेपी ये कहती रही कि विधायकों को प्रशिक्षण शिविर के लिए बुलाया गया था. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को विधानसभा में होगा.

राज्यपाल ने बदले कानूनी सलाहकार

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार के राज्यपाल ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने कानूनी सलाहकारों को बदल दिया है. राजभवन सचिवालय की ओर से इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. कृष्ण नंदन सिंह को चीफ लीगल एडवाइजर, राजीव रंजन पाण्डेय को लीगल एडवाइजर कम रिटेनर बनाया गया है. जबकि जनार्दन प्रसाद सिंह को एडिशनल काउंसिल बनाया गया है. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि फ्लोर टेस्ट के दौरान किसी संवैधानिक संकट की स्थिति से निपटने के लिए ये बदलाव किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *