ब्राह्मण समाज खाप का अध्यक्ष चुना गया तेज प्रताप शर्मा को : आदेश भारद्वाज
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अभी हाल ही में बुराड़ी क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी तेजप्रताप शर्मा को 12 गांवो की खाप द्वारा सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज खाप का अध्यक्ष चुना गया। जिसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रके राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगो में काफी हर्ष का माहौल रहा। करावल नगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और समाजसेवी आदेश भारद्वाज ने भी शाल ओढ़ाकर और पुष्पहार पहनाकर तेजप्रताप शर्मा का स्वागत किया।
आदेश भारद्वाज ने बताया कि तेजप्रताप शर्मा जी शुरू से ही सामाजिक कार्यों में रुचि लेते रहे हैं। जिसमे गरीब व निर्धन लोगो की कन्याओं के सिलाई कढ़ाई सिखाने के कार्यों और गरीब कन्याओं के विवाह करवाने से लेकर मजबूर बेसहारा विधवाओं और अनाथ बच्चों के पुनर्वास जैसे अहम कार्यों में तन मन और धन से आगे बढ़कर सहयोग करते रहे हैं। और फिर चाहे वह किसी भी वर्ग जाति या समाज के जरूरतमंद लोग रहे हों। भाई तेज प्रताप जी का अध्यक्ष चुना जाने से ना सिर्फ समाज के लोगो में बल्कि युवाओं में भी सकारात्मक संदेश जाएगा जो एक अच्छा संकेत हो सकता है। इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा, संजीव भारद्वाज, मोनू शर्मा, नेगी फर्नीचर वाले नेगी जी, अजय बॉबी, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, हर्ष भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, के अलावा बुराड़ी व्यापार मंडल के बालेराम पंवार, जिले सिंह सैनी, बच्चन लाला आदि लोग मौजूद रहे।



