सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

युवराज का विकेट लेने वाला बच्चा टीम इंडिया का हिस्सा, फाइनल में कंगारुओं की आएगी शामत!

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

युवराज का विकेट लेने वाला बच्चा टीम इंडिया का हिस्सा, फाइनल में कंगारुओं की आएगी शामत!

अंडर 19 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुशीर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.

अंडर 19 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में मुशीर खान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत के लिए कई बार मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी है. मुशीर टूर्नामेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उनका क्रिकेट से लगाव काफी पुराना है. मुशीर के भाई सरफराज खान टीम इंडिया का हिस्सा हैं और उनके पिता दोनों के ट्रेनर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि मुशीर महज 8 साल की उम्र में युवराज सिंह को आउट कर चुके हैं.

युवराज को आउट कर बटोरी थी सुर्खियां –

मुशीर के भाई सरफराज खान टीम इंडिया का हिस्सा हैं. मुशीर ने अपने भाई को बचपन से ही खेलते हुए देखा है. उनके पिता ने काफी ट्रेनिंग दी है. बीसीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुशीर ने कांगा लीग में डेब्यू किया और यहां उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. लेकिन इससे ठीक पहले उन्होंने एक फ्रैंडली मैच खेला था. इसमें उन्होंने युवराज सिंह को आउट किया था. मुशीर ने इस दौरान अपनी बॉलिंग से सबका ध्यान खींचा था.

Advertisement

अंडर19 वर्ल्ड कप में मुशीर ने दिखाया दमदार प्रदर्शन –

मुशीर ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आयरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा. मुशीर ने आयरलैंड के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली थी. वहीं इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 131 रन बनाए. मुशीर ने यूएसए के खिलाफ 73 रन बनाए थे. वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं. मुशीर ने 6 मैचों में 338 रन बनाए हैं. अब वे फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं.

पिता ही रहे हैं मुशीर के पहले कोच –

मुशीर के शुरुआती कोच उनके पिता नौशाद खान ही रहे हैं. नौशाद मुशीर के साथ सरफराज खान और मोईन खान को प्रैक्टिस करवाते थे. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से हैं. लेकिन नौशाद खान ने अपने बच्चों को क्रिकेटर बनाने के लिए मुंबई जाने का फैसला किया. यहां उन्होंने बेटों को कड़ी ट्रेनिंग दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *