सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अस्पताल में हैं भर्ती, बेटे ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अस्पताल में हैं भर्ती, बेटे ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब बताई जा रही है. उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में आज सुबह भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टर उनके जरूरी टेस्ट कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल मिथुन को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया .एक्टर के एक करीबी ने बताया कि सुबह से मिथुन काफ़ी असहज महसूस कर रहे थे और इसीलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं एक्टर के बेटे ने मिथुन का हेल्थ अपडेट भी एबीपी न्यूज को मैसेज के जरिये दिया है.

बेटे ने दिया मिथुन का हेल्थ अपडेट

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने एबीपी न्यूज़ को मैसेज कर एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है. मिमोह ने बताया, ” पापा 100 फीसदी फाइन हैं और ये रूटीन चेकअप है. लेकिन आपके कंसर्न के लिए थैंक्यू.”

वहीं अस्पताल में मौजूद मिथुन के करीबी का कहना है कि मिथुन को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है और वो ठीक हैं. सूत्र ने ये भी कहा कि फिलहाल मिथुन को अटैंड कर रहे डॉक्टर्स उन के सभी टेस्ट कर रहे हैं.कहा जा रहा है कि मिथुन को सीने में दर्द उठा था, मगर अस्पताल में मौजूद करीबी सूत्र ने इससे इनकार करते हुए उन्हें अहसज महसूस करने की बात बताई.

Advertisement

पद्म भूषण से सम्मानित हुए मिथुन चक्रवर्ती

हाल ही में मिथुन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान सरकार ने किया था.एक्टर और पॉलिटिशियन ने इस खबर के बाद अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए बंगाली में एक वीडियो में कहा, “मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं. मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा. बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है. यह बिल्कुल अलग एहसास है. यह बहुत अच्छा एहसास है.”

मिथुन चक्रवर्ती वर्क फ्रंट

इस बीच, मिथुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार मौनी रॉय, सुभाश्री गांगुली, सरबंती चटर्जी और पूजा बनर्जी के साथ डांस रियलिटी शो डांस बांग्ला डांस में जज के रूप में देखा गया था. एक्टर को आखिरी रिलीज बंगाली फिल्म ‘काबुलीवाला’ थी. ये दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन सुमन घोष ने किया है.

फिल्म के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स बांग्ला से बात करते हुए, मिथुन ने कहा, “काबुलीवाला कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे मैंने यूं ही करने के बारे में सोचा था. हालांकि यह एक बंगाली फिल्म है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि यह एक बंगाली भाषी अफगान के बारे में है, न कि एक बंगाली भाषी के बारे में आजकल हर कोई हर चीज़ को बहुत बारीकी से देखता है, इसलिए यह बहुत बड़ी बात थी. फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अफ़ग़ान बंगाली सीखता है और उसे हिंदी और बंगाली के मिश्रण से बोलता है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *