सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फेसबुक लाइव कर उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की

2 मिनट पढ़ें
फेसबुक लाइव कर उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की

फेसबुक लाइव कर उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की

Advertisement

फेसबुक लाइव कर उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की

Breaking Desk | CPN NEWS

Maharashtra Crime News: मुंबई में सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुवार (8 फरवरी) की शाम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) पर मुंबई के दहिसर इलाके में फायरिंग हुई. उन्हें तीन गोलियां लगीं, इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मुंबई पुलिस ने अभिषेक के मौत की पुष्टि की. आरोपी मॉरिस भाई ने पहले अभिषेक के साथ फेसबुक लाइव किया और उसके बाद गोली मारी. वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली. विनोद घोसालकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं और अभिषेक घोषालकर उनके बेटे हैं. अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक थे.

Advertisement

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

इस घटना पर शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि महाराष्ट्र में ‘गुंडाराज’ है. एबीपी माझा के मुताबिक, आदित्य ठाकरे ने कहा कि अशोक उनके मिलने के लिए मातोश्री पहुंचे थे और अब ये खबर आई कि उन्हें गोली मार दी गई है. राज्य में क्या हो रहा है? यहां गैंगस्टर्स की सरकार है.

एक साथ पहले अभिषेक ने आरोपी पर दर्ज कराया था मामला

एबीपी माझा के मुताबिक, आरोपी मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता था. एक साल पहले अभिषेक घोषालकर ने उसेके खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था. अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के बाद उनके कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और आरोपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की. घटना से दहिसर इलाके का माहौल गरमा गया और यहां भारी संख्या में पुलिस बुला ली गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *