
करण जौहर लेकर आ रहे वैलेंटाइन स्पेशल सीरीज Love Storiyaan, शो में दिखेंगी रियल लाइफ कपल की प्रेम कहानियां
Entertainment Desk | CPN NEWS
Love Storiyaan: करण जौहर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर फिल्म मेकर में से एक हैं. वो अपनी लव स्टोरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. करण की हर फिल्म में एक नई लव स्टोरी देखने को मिलती है, जिसे वो खुद क्रिएट करते हैं. उनकी फिल्मों का ओरा ही अलग है. यही वजह है कि करण की फिल्मों को दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जाता है. फिल्मों के बाद अब करण एक सीरीज लेकर आ रहे हैं, जो वैलेंटाइन स्पेशल है.
करण जौहर ला रहे वैलेंटाइन डे स्पेशल सीरीज
वैलेंटाइन डे के मौसम को करण जौहर इस बार अपने तरीके से खास बनाने वाले हैं. जी हां, करण जौहर जो इस पीढ़ी की कुछ सबसे आइकोनिक और पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों के निर्माता रहे हैं, आपके लिए एक नई तरह की प्रेम कहानी लेकर आए हैं. इस बात की अनाउंसेंट करण ने खुद की है.
शो में दिखाई जाएंगी रियल लाइफ लव स्टोरियां
करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी नई सीरीज के बारे में बताते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में करण अपनी फिल्मों में प्यार और उसके कई रंगों के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं. वो अपनी फिल्मों के आइकोनिक डायलॉग बोलते हुए कह रहे हैं- “प्यार दोस्ती है” से लेकर “गाना, ग्लिसरीन, और एक ग्रुप हग” या दूसरे शब्दों में, “K3G में तीन G” है जो प्यार के मामले में सभी झगड़ों को सुलझा देता है.
वीडियो में करण रियल लाइफ कपल की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहते हैं, “असल जिंदगी में प्यार को नफरत, भेदभाव और डर के खिलाफ लड़ना पड़ता है. इस सीरीज का टाइटल लव स्टोरियां हैं. सीरीज 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.


