सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पूनम पांडे से पहले इस एक्ट्रेस ने भी रचाया था अपनी झूठी मौत का ढोंग, झेल चुकी हैं कैंसर का दर्द

2 मिनट पढ़ें
पूनम पांडे से पहले इस एक्ट्रेस ने भी रचाया था अपनी झूठी मौत का ढोंग, झेल चुकी हैं कैंसर का दर्द

पूनम पांडे से पहले इस एक्ट्रेस ने भी रचाया था अपनी झूठी मौत का ढोंग, झेल चुकी हैं कैंसर का दर्द

Advertisement

पूनम पांडे से पहले इस एक्ट्रेस ने भी रचाया था अपनी झूठी मौत का ढोंग, झेल चुकी हैं कैंसर का दर्द

 

Fake Death Stunt: पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस की आड़ में अपनी मौत का झूठा ड्रामा करके सबको हैरान कर दिया है. लोग उनकी इस हरकत से काफी नाराज हैं और एक्ट्रेस को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. लेकिन आपको बता दें पूनम पांडे ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने पब्लिसिटी के लिए अपनी मौत का फेक स्टंट अपनाया है. इससे पहले साल 1995 में भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस अपनी मौत का फेक स्टंट कर चुकी हैं.

साल 1995 में महेश भट्ट की लिखी और डायरेक्शन में बनी एक फिल्म ‘क्रिमिनल’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में नागार्जुन, राम्या कृष्णा और मनीषा कोइराला लीड रोल्स में थे. फिल्म का तेलूगू वर्जन तो साल 1994 में ही रिलीज हो गया था लेकिन हिंदी वर्जन 1995 में रिलीज होना था. अब हिंदी वर्जन को सक्सेसफुल बनाने के लिए महेश भट्ट ने एक अलग तरकीब निकाली.

Advertisement

फिल्म के प्रमोशन के लिए रचाया फेक डेथ का स्टंट

महेश भट्ट ने ‘क्रिमिनल’ को प्रमोट करने के लिए मनीषा कोइराला की मौत की झूठी खबर फैला दी. उन्होंने मनीषा कोइराला की मौत की खबर वाला एक पोस्टर बनवाया था. कहा जाता है कि उनकी इस हरकत के चलते उनपर मुकदमा भी दर्ज हुआ था. बता दें कि इसके कई सालों बाद 2012 में मनीषा कोइराला को ओवरियन कैंसर डायग्नॉस हुआ.

2018 में कैंसर फ्री हो गई थीं मनीषा

कैंसर में मनीषा के सिर के सारे बाल तक चले गए थे और उनका बुरा हाल हो गया था. मनीषा कोइराला ने यूएस में अपने कैंसर का इलाज करवाया था और साल 2018 में वे कैंसर फ्री हो गई थीं.

पूनम पांडे की हरकत पर भड़के लोग

बता दें कि पूनम पांडे ने 2 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी. इसके बाद 3 फरवरी को उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर पर अवेयरनेस फैलाने को लेकर अपनी मौत की फेक खबर दी थी. उनके इस स्टंट के बाद लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *