सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हाजी जरीफ नें तीन फरवरी के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कसी

2 मिनट पढ़ें
हाजी जरीफ नें तीन फरवरी के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कसी

हाजी जरीफ नें तीन फरवरी के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कसी

Advertisement

हाजी जरीफ नें तीन फरवरी के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कसी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : बाबरपुर विधानसभा के तहत कबीर नगर वार्ड से कांग्रेस के निगम पार्षद ने आगामी तीन फरवरी को गीता कॉलोनी रामलीला मैदान में होने जा रहे कांग्रेस के सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए ना केवल अपने वार्ड में बल्कि पूरी विधानसभा में ताकत लगा रखी है | इस सिलसिले में हाजी जरीफ दो दर्जन से ज्यादा बैठक ले चुके हैं और उनका प्रयास बाबरपुर विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस सम्मेलन में ले जाने का है | हाजी जरीफ कहते है ये हमारे लिए गौरव की बात है की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन पूर्वी दिल्ली में हो रहा है | ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य बन जाता है सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करें |

Advertisement

हाजी जरीफ कहते हैं सम्मेलन में जाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश है हर कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सुनना चाहता है | पार्टी कार्यकताओं के अलावा आम जन भी सम्मेलन को ले उत्सुक है | हाजी जरीफ कहते हैं दिल्ली के लोग भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी की असलियत को पहचान चुके हैं उन्हें आज भी शीला दीक्षित जी वाली दिल्ली की याद आती है | आज दिल्ली हर मामले में लगातार पिछड़ रही है | विकास दिल्ली से कोसो दूर पहुंच चुका है | ऐसे में लोग एक बार फिर से कांग्रेस की ओर हसरत भरी नजरों से देख रहे हैं |हाजी जरीफ कहते हैं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली की मेहनत रंग लाएगी वे लगातार पिछले बीस दिनों से कांग्रेस की जनसभा को कामयाब करने के लिए जे जान से जुटे हुए हैं | हाजी जरीफ कहते हैं यह जनसभा एतिहासिक होगी मैदान तो क्या आसपास के सभी ईलाके कांग्रेसमय नजर आएगें |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *