सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में भाजपा लोकसभा चुनाव करेगी क्लीन स्वीप : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली में भाजपा लोकसभा चुनाव करेगी क्लीन स्वीप : मुकेश बंसल

दिल्ली में भाजपा लोकसभा चुनाव करेगी क्लीन स्वीप : मुकेश बंसल

Advertisement

दिल्ली में भाजपा लोकसभा चुनाव करेगी क्लीन स्वीप : मुकेश बंसल

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली .आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर नहीं बल्कि आपस में लड़ेंगी, जी हां ऐसा कहना है कर्दमपुरी वार्ड से निगम पार्षद मुकेश बंसल का। मुकेश बंसल ने कहा की लोकसभा चुनावों में भाजपा दिल्ली में सभी सात सीटें जीतेगी।हमने मुकेश बंसल से की खास बातचीत और उनसे जाना की 2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का किस तरह से सामना करेगी जिसपर मुकेश बंसल ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा चुनावों में भाजपा दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी। मुकेश बंसल ने आगे कहा की चाहे दो पार्टी मिलकर चुनाव लड़े या चार पार्टी मिलकर चुनाव लड़े जिसका अस्तित्व ही खत्म हो गया हो वो पार्टी क्या चुनाव लड़ेंगी? मुकेश बंसल ने आगे कहा की जनहित में इतने कार्य करने के बावजूद अगर भाजपा इस बार सातों सीट नहीं जीतेगी तो कब जीतेगी।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा की दिन प्रतिदिन भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ रहा है और यह जायज भी है क्योंकि भाजपा देश की जनता के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन कार्य कर रही है, भाजपा ने देश की जनता की बेहतरी के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं लागू की है। भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाया, अयोध्या में हर एक हिंदुस्तानी के सपने को सच करते हुए राम मंदिर का निर्माण कार्य करवाया व भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है जो यह बात साबित करता है की देश की सत्ता में भाजपा का कद बढ़ा है। आज भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए ही देश का हर वर्ग चाहे वह कोई बच्चा हो या बुजुर्ग हो सभी भाजपा की तरफ उम्मीद और भरोसे से देखते है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की चाहे अन्य पार्टियां जितनी मर्जी गारंटी दे दे लेकिन देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती है और वो है नरेंद्र मोदी की गारंटी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *