सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गणतंत्र दिवस के मौके पर आपके घर आ रहा ‘जवान’, TV पर होने जा रहा शाहरुख खान की फिल्म का प्रीमियर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

गणतंत्र दिवस के मौके पर आपके घर आ रहा ‘जवान’, TV पर होने जा रहा शाहरुख खान की फिल्म का प्रीमियर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. सिनेमाघर और ओटीटी के बाद अब फिल्म टीवी पर प्रीमियर होने जा रही है.

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की दुनिया दीवानी हैं. बीता हुआ साल किंग खान के लिए काफी हिट रहा है. पिछले साल शाहरुख ने 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी, जिसमें से एक थी उनकी फिल्म ‘जवान’. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. फिल्म को लेकर फैंस का भी काफी क्रेज देखने को मिला था. इस फिल्म में किंग खान ने डबल रोल निभाया था. फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में लंबी-लंबी लाइने लगी थी. सिनेमाघर के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई और अब इस फिल्म का टीवी पर प्रीमियर होने जा है.

इस दिन टीवी पर प्रीमियर होगी ‘जवान’

जी हां, अब जिन लोगों ने ये फिल्म थिएटर्स या ओटीटी पर नहीं देखी है वो इसे टीवी चैनल पर देख सकते हैं. शाहरुख खान की फिल्म जवान गणतंत्र दिवस के मौके पर 28 जनवरी को टीवी चैनल जी सिनेमा पर रात 8 बजे प्रीमियर होने जा रही है. इस बात का खुलासा खुद किंग खान ने एक इंटरव्यू में भी किया है. शाहरुख फिल्म के टीवी प्रीमियर के लिए बेहद खुश और एक्साइटिड हैं.

Advertisement

इस बारे में बात करते हुए किंग खान ने कहा है कि- “टेलीविजन पर अपनी फिल्म का प्रीमियर देखना हमेशा अच्छा लगता है. हम सभी ने इस फिल्म में अपना दिल लगाया है और यह बहुत अच्छी बात है कि अब जी सिनेमा के जरिए ये फिल्म देश भर के घरों तक पहुंच रही है. फिल्म मेकिंग का एक जॉनर ऐसा है जो डायनैमिक है, विशाल है… जिंदगी से भी बड़ा. ये एक फिल्म में पैक की गई हर चीज की एक रोलरकोस्टर राइड है और यह वाकई एक मजेदार, सार्थक सफर है. ‘जवान’ आपको सोचने पर मजबूर कर देगी, आपको गुस्सा दिलाएगी, आपको हंसाएगी और रुलाएगी, और आपको इससे प्यार हो जाएगा, लेकिन यह अपने परिवार के साथ अनुभव करने लायक सफर होगा.”

फिल्म में नजर आए थे ये स्टार्स 

फिल्म की बात करें तो, इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा नजर आई थीं. इसके अलावा विजय सेतुपति, रिद्धी डोगरा, सानिया मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी कैमियो किया था. ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1148.32 करोड़ की कमाई की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *