सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

क्या आईपीएल का आयोजन भारत के बजाय विदेशी सरजमीं पर होगा? राजीव शुक्ला ने दिया लेटेस्ट अपटेड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्या आईपीएल का आयोजन भारत के बजाय विदेशी सरजमीं पर होगा? राजीव शुक्ला ने दिया लेटेस्ट अपटेड

आईपीएल 2014 दुबई में खेला गया था. जबकि आईपीएल 2009 का आयोजन साउथ अफ्रीका में हुआ था, लेकिन इस बार क्या होगा? इस सवाल का जवाब दिया है बीसीसीआई के उपाध्याक्ष राजीव शुक्ला ने.

इस साल भारत में लोकसभा चुनाव होने हैं, तो क्या आईपीएल का आयोजन विदेशी सरजमीं पर होगा? दरअसल, इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान आईपीएल का आयोजन भारत में ही हुआ था, लेकिन आईपीएल 2009 और 2014 का आयोजन विदेशी सरजमीं पर हुआ था. आईपीएल 2014 दुबई में खेला गया था. जबकि आईपीएल 2009 का आयोजन साउथ अफ्रीका में हुआ था, लेकिन इस बार क्या होगा? इस सवाल का जवाब दिया है बीसीसीआई के उपाध्याक्ष राजीव शुक्ला ने.

‘हम सरकार के साथ बात करेंगे उसके बाद…’

Advertisement

बीसीसीआई के उपाध्याक्ष राजीव शुक्ला ने Insidesport के साथ बातचीत में कहा कि आईपीएल 2024 सीजन भारतीय सरजमीं पर खेला जाएगा या विदेशी सरजमीं पर… फिलहाल, इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है. हम सरकार के साथ बात करेंगे उसके बाद इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ हमारी बातचीत चल रही है. लिहाजा, केन्द्रीय गृह मंत्रालय तय करेगा कि आईपीएल 2024 सीजन भारतीय सरजमीं पर खेला जाएगा या नहीं.

राजीव शुक्ला ने वीमेंस प्रीमियर लीग वेन्यू पर क्या कहा?

इसके अलावा राजीव शुक्ला ने वीमेंस प्रीमियर लीग वेन्यू पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के मुकाबलें बैंगलोर और दिल्ली में खेले जाएंगे. यानी, इस सीजन के मुकाबले महज 2 वेन्यू पर होंगे. राजीव शुक्ला ने कहा कि वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए तैयारी चल रही है. WPL के आधे मैच बैंगलोर में और आधे दिल्ली में होंगे. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च से हो सकता है. हालांकि, अभी इस पर अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *