सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

तीसरे टी20 में भारत का टॉप ऑर्डर धवस्त, फरीद अहमद बने काल; कोहली-संजू गोल्डन डक पर आउट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

तीसरे टी20 में भारत का टॉप ऑर्डर धवस्त, फरीद अहमद बने काल; कोहली-संजू गोल्डन डक पर आउट

बैंगलोर में खेले जा रहे तीसरे टी20 में भारत का टॉप ऑर्डर अफगानिसतान के खिलाफ पूरी तरह से धवस्त हो गया. अफगानिस्तान के फरीद अहमद भारत के लिए काल बने.

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. चिन्नास्वामी को गेंदबाज़ों का कब्रिस्तान कहा जाता है, लेकिन अफगानिस्तानी के लेफ्ट ऑर्म पेसर फरीद अहमद मलिक ने भारतीय टॉप ऑर्डर को यहां अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. फरीद ने दिग्गज विराट कोहली और स्टार बैटर संजू सैमसन को गोल्डन डक पर आउट कर पवेलियन की राह दिखाई.

टीम इंडिया ने महज़ 4.3 ओवर में 4 विकेट गंवा दिए थे. भारत ने पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में खोया, जिन्होंने 04 रन स्कोर किए. इसके अलावा दूसरा विकेट विराट कोहली के रूप में तीसरे ओवर में गिरा, जो गोल्डन डक का शिकार हुए. फिर पिछले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले शिवम दुबे चौथे ओवर में 01 रन बनाकर आउट हो गए. फिर इसके बाद 5वें ओवर में संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट हुए.

विराट कोहली, संजू सैमसन और जायसवाल को फरीद अहमद ने आउट किया. इसके अलावा एक विकेट अज़मतुल्लाह ओमरज़ई ने लिया. रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग करने का फैसला किया था. टॉस के वक़्त रोहित ने कहा था कि वो पहले बैटिंग सिर्फ इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि पिछले दो मैचों में उन्होंने पहले बॉलिंग की. रोहित ने ये भी कहा था कि पहले बैटिंग करने को लेकर पिच का कोई लेना देना नहीं है.

Advertisement

दूसरे मैच में जायसवाल और शिवम ने खेली थी ताबड़तोड़ पारियां 

इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 में यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारियां खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. जायसवाल ने 34 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 68 और शिवम ने 32 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63* रन स्कोर किए थे, लेकिन तीसरे मुकाबले में वो फ्लॉप रहे.

सीरीज़ जीत चुकी है टीम इंडिया 

बता दें कि तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबले जीत टीम इंडिया सीरीज़ अपने नाम कर चुकी है. मेज़बान भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान पहले और दूसरे टी20 में 6-6 विकेट से हराया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *