सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मकर संक्रांति बाद क्या CM नीतीश की कुर्सी जाने वाली है? बीजेपी एमपी अशोक यादव का JDU MLA को लेकर बड़ा खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मकर संक्रांति बाद क्या CM नीतीश की कुर्सी जाने वाली है? बीजेपी एमपी अशोक यादव का JDU MLA को लेकर बड़ा खुलासा

नीतीश सरकार को लेकर बीजेपी सांसद अशोक यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जेडीयू नेता कह रहे हैं कि नीतीश को पीएम कैंडिडेट बनाया जाए, लेकिन उनको कभी नहीं बनाया जाएगा.

‘इंडिया’ गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की आज (13 जनवरी) ऑनलाइन वर्चुअल बैठक थी. मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन नीतीश कुमार ने इसे ठुकरा दिया. वहीं, इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी. बीजेपी सांसद (BJP MP) अशोक यादव (Ashok Yadav) ने कहा कि 14 जनवरी के बाद नीतीश की सरकार चली जाएगी. वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. नीतीश से कोई गठबंधन नहीं करेगा. वो अपने ही जाल में फंस गए हैं नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं. प्रधानमंत्री बनने का सपना लेकर वो इंडिया गठबंधन में गए थे. लेकिन अब तो उनकी सीएम की कुर्सी जाने वाली है.

‘आरजेडी के संपर्क में जेडीयू के कई सारे विधायक हैं’

Advertisement

अशोक यादव ने कहा कि जेडीयू नेता कह रहे हैं कि नीतीश को पीएम कैंडिडेट बनाया जाए, लेकिन उनको कभी नहीं बनाया जाएगा. आरजेडी के संपर्क में जेडीयू के कई सारे विधायक हैं. लालू यादव जेडीयू तोड़कर तेजस्वी को सीएम बनाएंगे. ‘इंडिया’ गठबंधन में नीतीश को संयोजक बनाने का भी प्रस्ताव किसी ने नहीं दिया.

प्रस्ताव को लेकर जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने दिया बयान

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को पुष्टि की कि जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख को ‘इंडिया’ गठबंधन का संयोजक बनाने का ‘प्रस्ताव’ डिजिटल माध्यम से हुए गठबंधन नेताओं की बैठक में आया था. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस पेशकश को अभी तक मंजूरी नहीं दी है, जिस पर पार्टी के अंदर चर्चा की जाएगी. उन्होंने यह दावा भी किया कि बिहार के मुख्यमंत्री कांग्रेस के किसी नेता के अध्यक्ष बनने के पक्ष में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *