सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने निर्विरोध जीता राज्यसभा चुनाव, मिला सर्टिफिकेट

2 मिनट पढ़ें

संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने निर्विरोध जीता राज्यसभा चुनाव, मिला सर्टिफिकेट

आप के उम्मीदवार संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता का निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीतना तय माना जा रहा था, क्योंकि किसी दूसरे दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था.

दिल्ली की सभी तीन राज्यसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता निर्विरोध चुन लिए गए हैं. निर्विरोध जीतने के बाद संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने रिटर्निंग ऑफिसर आशीष कुंद्रा से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया. तीनों आप प्रत्याशियों का निर्विरोध जीतना तय माना जा रहा था, क्योंकि किसी दूसरे दल के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था.

नतीजों की घोषणा आधिकारिक रूप से शुक्रवार को जारी कर दी गई, जबकि चुनाव की तारीख 19 जनवरी थी. इससे पहले नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ जनवरी थी, वहीं नामांकन पत्रों की छंटनी 10 जनवरी को की गई. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जनवरी थी. ‘आप’ सांसद संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है. आप ने संजय सिंह और एनडी गुप्ता को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामित किया था, जबकि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल को सुशील गुप्ता के स्थान पर उम्मीदवार बनाया गया था.

आम आदमी पार्टी के पास हैं 62 विधायक 

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के 70 में से 62 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं. ऐसे में उसके तीनों उम्मीदवारों का बिना किसी चुनौती के चुना जाना तय था. ‘आप’ की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने बतौर राज्यसभा उम्मीदवार संजय सिंह और एनडी गुप्ता के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नाम पर मुहर लगाई थी. वहीं पार्टी के वर्तमान राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को पूरी तरह से झोंकने की इच्छा व्यक्त की थी, इसके बाद उनकी जगह पर मालीवाल को उम्मीदवार बनाया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *