सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मैं भी केजरीवाल अभियान के तहत मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मैं भी केजरीवाल अभियान के तहत मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन : श्री दत्त शर्मा

  * यमुना विहार में जनसंवाद आयोजित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में चलाया जा रहा अभियान मैं भी केजरीवाल सुपरहिट जा रहा है | लोग भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में इस अभियान के तहत चलाये जा रहे जनसंवाद कार्यक्रमों में ना केवल भाग ले रहे है बल्कि जोर शोर से नारे लगाते हुए आते हैं और अरविंद केजरीवाल को समर्थन देते दिखते हैं | यह कहना है घोंडा विधानसभा से पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्रीदत्त शर्मा नें बतया इसी कड़ी के तहत घोंडा विधानसभा के यमुना विहार वार्ड के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें निगम पार्षद रेखा रानी,छाया  गौरव शर्मा ,पूर्व निगम पार्षद वरिष्ठ पार्टी नेता भाई रोहताश विधानसभा के सन्गठन मंत्री अरुण तोमर सहित तमाम वार्ड अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों सहित बड़ी भारी संख्या में  स्थानीय लोग शामिल हुए |

Advertisement

सन्गठन मंत्री अरुण तोमर नें बताया केंद्र सरकार के ईशारे पर विभिन्न जांच एजेंसिया अरविन्द केजरीवाल तथा उनकी सरकार के पीछे पड़ी हुई है | केंद्र सरकार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की लोकप्रियता से घबरायी हुई है और  किसी भी कीमत पर जांच एजेंसियां अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार करना  चाहती हैं ताकि अरविन्द केजरीवाल को बदनाम किया जा सके और लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें प्रचार करने से रोका जा सके | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं आबकारी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया हुआ है इतने माह बाद भी कोई जांच एजेंसी भ्रष्टाचार के सबूत पेश नहीं कर सकी और आज तक एक रुपये की बरामदगी नहीं की गई |

केवल आम आदमी पार्टी के नेताओं की छवि खराब करने के मकसद से गिरफ्तारियां की गई है और अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही हैं | जनसंवाद कार्यक्रम में जब लोगो से पूछा गया यदि अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है तो क्या उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए तो लोग हल्ला मचाते हुए कहते हैं नहीं उन्हें जेल से ही सरकार चलानी चाहिए | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं अरविन्द केजरीवाल सरकार के कार्यों से जनता इतनी
अधिक खुश है कि लोगो में आम आदमी पार्टी के प्रति पहले से ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है |  लोग अच्छे से समझ रहे हैं केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सरकार षड्यंत्र रच रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *