सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सर्विस लेन में पार्किंग के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए वीरेन्द्र सचदेवा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सर्विस लेन में पार्किंग के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विश्वास नगर विधानसभा अंतर्गत कैवेंटर्स मार्केट, सूरजमल विहार लोकल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष हरीश कटारिया और महामंत्री गौतम शर्मा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप शासित दिल्ली नगर निगम द्वारा अवैध रूप से ली जा रही सर्विस लेन में पार्किंग के विरुद्ध प्रदर्शन और अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया। विश्वास नगर क्षेत्र की जनता और मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी के समर्थन में भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं जिलाध्यक्ष संजय गोयल, क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय गोयल जिला, महामंत्री दीपक गाबा,और जिला प्रवक्ता भारत गौड़, मोनिका पंत समर्थन करने वहां पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए में। भारी संख्या में नारे लगाए अब तो यह स्पष्ट है और केजरीवाल भ्रष्ट है के नारे चारों ओर गूंज रहे थे।

Advertisement

गौरतलब है यह मार्केट इस क्षेत्र की सभी बुनियादी जरूरत को पूरा करती है यहां दूध ब्रेड से लेकर जूस फल इत्यादि और बाकी बाकी सभी जरूरी सुविधाओं को पूरा करती है। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सिंह गर्जना कर अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया और कहा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के बाद अब दिल्ली नगर निगम को भी लूट का अड्डा बना दिया है।हम केजरीवाल को किसी भी तरह की मनमानी नहीं करने देंगे और इसी तरह दिल्ली की जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। अरविंद केजरीवाल की द्वारा शासित दिल्ली नगर निगम ने यह पार्किंग अवैध रूप से खुलवाई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *