Home Breaking News क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं खुशी कपूर? ‘द आर्चीज’...

क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं खुशी कपूर? ‘द आर्चीज’ एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो में खोल दिया राज

0
220
  • क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं खुशी कपूर? ‘द आर्चीज’ एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो में खोल दिया राज

करण जौहर के टॉक शो में इस बार जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर आएंगीं. वहीं शो के प्रोमो में खुशी कपूर ने ‘ द आर्चीज’ को एक्टर वेदांग रैना संग अपने डेटिंग रूमर्स पर भी बात की है.

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में जोया अख्तर की द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. ये फिल्म 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म के बाद अब ख़ुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ कॉफ़ी विद करण में डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं. करण जौहर ने आज 1 जनवरी 2024 को इंस्टाग्राम पर अपने मोस्ट पॉपुलर शो के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है. प्रोमो में खुशी कपूर वेदांग रैना के साथ अपने डेटिंग रूमर्स पर भी बात करती नजर आती हैं.

क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं खुशी कपूर?

प्रोमो में खुशी कहती हुई नजर आती हैं ‘मैं इस बारे में कॉन्फीडेंट फील कर रही हूं.’ इसके बाद करण कहते हैं, ”कयास लगाया जा रहा है कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं.” इस सवाल के जवाह में ख़ुशी कहती हैं, “क्या आप ओम शांति ओम के उस सीन को जानते हैं जहां लोगों की एक कतार बस यही कह रही थी, ‘ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे’?” खुशी के इस जवाब ने करण और जाह्नवी को भी हैरान कर दिया.

‘द आर्चीज़’ की रिलीज़ के बाद से ही उड़ रहे खुशी और वेदांग के डेटिंग रूमर्स

बता दें कि ‘द आर्चीज़’ की रिलीज़ के बाद से ही रूमर्स फैलने शुरू हो गए कि ख़ुशी कपूर अपने को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं. बता दें कि फिल्म में खुशी ने बेट्टी का किरदार और वेदांग ने रेगी का किरदार निभाया था. दोनों को अक्सर कई बार एक साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद इनके डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. वेदांग को खुशी कपूर के बर्थडे पर भी देखा गया था. ओरी ने खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की थी जिसमे खुशी के साथ उनकी बहन जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, ओरी और वेदांग रैना नजए आए थे.

करण ने शो में धमाल मचाएंगीं कपूर सिस्टर्स

करण ने एपिसोड के प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम कपूर बहनों के साथ कुछ शानदार एनर्जी के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं. पहली बार, सिस्टर जोड़ी – जाह्नवी कपू और ख़ुशी कपूर को कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट एपिसोड में एक साथ देखें!”

कॉफ़ी विद करण में अपने डेब्यू के लिए, ख़ुशी ने रोसेट्स के साथ एक येलो कलर का आउटफिट कैरी किया था. उन्होंने मिनिमल स्टेटमेंट नेकलेस पहना था और अपने बालों को खुला छोड़ रखा था, जिससे उनका चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here