सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

निगम में ठेके पर भर्ती का होगा विरोध : धिगान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

निगम में ठेके पर भर्ती का होगा विरोध : धिगान

  * वादाखिलाफी कर रही है सरकार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : निगम द्वारा निगम स्कूलों में सफाई व सुरक्षा पुख्ता करने के नाम पर पास किये गये प्रताव का कडा विरोध करते हुए मजदूर
नेता व पूर्व विधायक वीर सिंह धिंगान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व महापौर डा0 शैली ओबराय को याद दिलाया है कि, सत्ता में आने से पूर्व आप संयोजक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था की वे दिल्ली से ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह खत्म करेगें। तथा ठेके पर कार्य करने वाले मजदूरों नियमित करायेगें किंतु खेद है आज सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री वादाखिलाफी कर ठेकेदारी प्रथा को और ज्यादा बढावा दे रहें है। धिंगान ने कहा है कि मुख्यमंत्री वाल्मीकि समाज सफाई मजदूर वर्ग को ठेकेदारी में नियुक्त करके उन्हें फिर से गुलाम बनाने की साजिश रच रहें हैं।

Advertisement

धिंगान ने कहा कि निगम स्कूलों में पहले से कार्यरत सफाई कर्मचारी शोषण का शिकार है। कर्मचारियों को अर्से से नियमित नहीं किया गया तथा अनेक मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी नहीं दी गई आदि। धिंगान ने आप पर यह भी आरोप लगाया है की भाजपा की तरह केजरीवाल शासन में भी सफाई कर्मचारियों का जम कर शोषण किया जा रहा है।उदाहरण के तौर पर भाजपा शासन में निगम के पर्यावरण विभाग के सफाई कर्मचारियों को परेशान करने के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में भेजा  गया था जहाँ उनके साथ भेदभाव भाव उनका शोषण किया जा रहा है। धिंगान ने स्कूलों, डिस्पेंसरियां, अस्पतालों,में भेजे गये सफाई कर्मचारियों को तुरंत वापस करने की मांग की है।

धिंगान ने दिल्ली के उप राज्यपाल पाल श्री वी के सक्सेना व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा महापौर डा0 शैली ओबराय को पत्र लिखकर ठेके पर भर्ती करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव वापस कराकर सरकारी तोर पर सफाई व सुरक्षा कर्मियों की नियुक्त की मांग की है। धिंगान ने कहा है निगम में छ हजार नहीं बल्कि पचास हजार कर्मचारियों की नई भर्ती की तत्काल जरूरत है।उन्होने बताया की निगम में करीब तीस पैंतीस वर्ष पूर्व भर्ती हुई थी तब से दिल्ली में गन्दगी कई गुणा बढी और सफाई  कर्मचारियों की संख्या बहुत ज्यादा घट गई है।आज ये हालत है की एक कर्मचारी को तीन तीन कर्मचारियों का काम करना पड रहा है।

धिंगान ने चेतावनी दी है कि ठेकेदारी पर नियुक्ति के प्रस्ताव को वापस नहीं किया तो सफाई कर्मचारी वर्ग द्वारा इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। धिंगान ने नियमित नियुक्तियों में भी हो रही धांधलेबाजी पर भी रोष प्रकट किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *