सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘गालीबाज नीतीश कुमार जी आपके हर…’, मंत्री रत्नेश सदा को लेकर CM की भाषा पर मांझी ने खेला दलित कार्ड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘गालीबाज नीतीश कुमार जी आपके हर…’, मंत्री रत्नेश सदा को लेकर CM की भाषा पर मांझी ने खेला दलित कार्ड

Jitan Ram Manjhi Statement On CM Nitish Kumar Language Regarding Minister Ratnesh  Sada During JDU Bhim Parliament | Jitan Ram Manjhi: 'गालीबाज नीतीश कुमार जी  आपके हर...', मंत्री रत्नेश सदा को लेकर

महागठबंधन से अलग होने के बाद ‘हम’ संयोजक जीतन राम मांझी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, उन्होंने नीतीश कुमार को उनकी भाषा को लेकर आड़े हाथों लिया है.

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और ‘हम’ संयोजक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बीच जुबानी जंग जारी है. जीतन राम मांझी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार की भाषा को लेकर हमला बोला है. भीम संसद के दौरान मंत्री रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) को लेकर नीतीश कुमार के संबोधन पर जीतन राम मांझी ने एक्स पर ट्वीट कर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार को लिखा कि ‘गालीबाज नीतीश कुमार जी आपके हर गाली और बेइज्जती का करारा जवाब मिलेगा’.

‘मंत्री पद की गरिमा का तो ख्याल रखतें’

Advertisement

जीतन राम मांझी ने लिखा कि ‘नीतीश जी वैसे तो दलितों को तुम तड़ाक और गंदी भाषा से ही संबोधित करतें रहें हैं पर कम से कम मंत्री पद की गरिमा का तो ख्याल रखतें. मुझे गाली दी तो रत्नेश जी सीएम के पक्ष में खडे हो गएं देखिए पक्ष लेने का नतीजा. गालीबाज नीतीश कुमार जी आपके हर गाली और बेइज्जती का करारा जवाब मिलेगा.

भीम संसद में सीएम के बयान पर मांझी का वार

बता दें कि राजधानी पटना में रविवार को जेडीयू की तरफ से भीम संसद का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. सभा संबोधन के दौरान उन्होंने मंत्री मंत्री रत्नेश सदा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘तोरा हम मंत्री ना बनाएं हैं, जनबे नहीं करते हैं बैठो’. वहीं, इसको लेकर जीतन राम मांझी ने एक्स पर सीएम नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार किया है. वहीं, कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार सदन में चर्चा के दौरान जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे. वे सदन में जीतन राम मांझी को लेकर तुम तड़ाक पर आ गए थे. इसको लेकर नीतीश कुमार बीजेपी सहित विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *