सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सम्राट चौधरी ने क्यों कहा PM मोदी ‘अशुभ’ हैं? लालू का नाम लेते हुए I.N.D.I.A गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सम्राट चौधरी ने क्यों कहा PM मोदी ‘अशुभ’ हैं? लालू का नाम लेते हुए I.N.D.I.A गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Why Samrat Chaudhary tell PM Modi is inauspicious Big statement given on  Lalu yadav and India alliance - सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को क्यों बताया  अशुभ? इंडिया गठबंधन पर दिया बड़ा

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशुभ आदमी बताया है. इस पर सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है.

जब से भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से हारी है तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर विपक्ष हमलावर है. एक ओर जहां उन्हें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनावी मंच से पनौती बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ I.N.D.I.A. गठबंधन के अन्य नेता भी पीएम मोदी के लिए अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं. दिल्ली पहुंचे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को अशुभ आदमी बता दिया जिस पर अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

‘काल के रूप में खड़े रहेंगे पीएम मोदी’

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने शुक्रवार (24 नवंबर) को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “कल लालू प्रसाद जी का एक बयान आया था कि नरेंद्र मोदी अशुभ हैं. हां, एकदम अशुभ हैं. किसके लिए? I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए अशुभ हैं. जब तक नरेंद्र मोदी राजनीति में हैं तब तक उन लोगों के लिए राजनीतिक तौर पर काल के रूप में खड़े रहेंगे. आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर इस देश को श्रेष्ठ बनाना है तो फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है.”

Advertisement

लालू ने टीम इंडिया को लेकर दिल्ली में दिया था बयान

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं. गुरुवार (23 नवंबर) को उनसे पत्रकारों ने बातचीत की थी. इस दौरान विश्वकप में भारतीय टीम की हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जाने वाली टिप्पणी पर उनसे सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा था कि इंडिया की हार दुर्भाग्यपूर्ण है. नरेंद्र मोदी अशुभ आदमी हैं. उनकी वजह से भारतीय टीम हारी है.

लालू यादव के बाद दिल्ली पहुंचे हैं सीएम नीतीश

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के दिल्ली जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच गए हैं. नीतीश कुमार के दिल्ली रवाना होने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. मुख्यमंत्री इस समय बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर काफी दबाव बना रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार को इसके लिए खुला पत्र भी लिखा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसके लिए वह गठबंधन के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *