सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

RJD से यादवों को अलग करने की हो रही कोशिश?’यदुवंशी सम्मेलन’ पर आई तेजस्वी की प्रतिक्रिया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यादवों को RJD से अलग करने की हो रही कोशिश? BJP के ‘यदुवंशी सम्मेलन’ पर आई तेजस्वी की प्रतिक्रिया

Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav Reaction On BJP Yaduvanshi Sammelan | Bihar  Politics: यादवों को RJD से अलग करने की हो रही कोशिश? BJP के 'यदुवंशी सम्मेलन'  पर आई तेजस्वी की प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में बयान दिया है. बीजेपी ने मंगलवार को यदुवंशी सम्मेलन किया था.

भारतीय जनता पार्टी की नजर यादवों के वोट बैंक पर है. शायद यही वजह है कि बीते मंगलवार (14 नवंबर) को बीजेपी की ओर से पटना के बापू सभागार में गोवर्धन पूजा पर यदुवंशी समाज मिलन समारोह का आयोजन कराया गया. बीजेपी दावा कर रही है कि यादव समाज के 21 हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है. इसको लेकर राजनीति जारी है. इस बीच गुरुवार (16 नवंबर) को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है.

इस सवाल पर कि क्या आरजेडी से यादवों को अलग करने की कोशिश हो रही है? इस पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी के यदुवंशी सम्मेलन को लेकर कहा, “छोड़ दीजिए, करने दीजिए, क्या दिक्कत है? किसी को मनाही है? लोकतंत्र है, जिसको जो मर्जी है वो करे. खूब प्रयास करें. हमारी शुभकामना है.” तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बयान दिया है.

Advertisement

ममता बनर्जी के भतीजे की शादी में गए तेजस्वी-लालू

गुरुवार की सुबह को तेजस्वी यादव और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ममता बनर्जी के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए रवाना हुए. पटना से कोलकाता जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी को तंज कसते हुए शुभकामना दी.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाई जा रही रणनीति?

बता दें कि 2024 में लोकसभा का चुनाव है. हाल ही में बिहार में जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई है. सर्वे में यादवों की जाति की संख्या सबसे अधिक बताई गई है. ऐसे में यदुवंशी समाज मिलन समारोह को देखकर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी अभी से रणनीति बनाने में जुट गई है. हालांकि बीजेपी 21 हजार यादवों को जोड़ने की बात कह रही है लेकिन इसमें यादव समाज से कोई बड़े नेता का नाम शामिल नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *