सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

The Archies का शानदार ट्रेलर रिलीज, सुहाना-खुशी और अगस्त्य नंदा की एक्टिंग है दमदार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दोस्ती और रोमांस के तड़के के साथ The Archies का शानदार ट्रेलर रिलीज, सुहाना-खुशी और अगस्त्य नंदा की एक्टिंग है दमदार

The Archies' का शानदार ट्रेलर हुआ आज रिलीज

जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़’ का मच अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर काफी दमदार है और सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्तय नंदा ने अपनी एक्टिंग से काफी इंप्रेस किया है.

: साल 2023 की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘द आर्चीज़’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. जोया अख्तर के डायेक्शन में बनी इस फिल्म ने नए चेहरे नजर आएंगे. दिलचस्प बात ये है कि‘द आर्चीज़’ से कईं स्टार किड्स बी टाउन में डेब्यू कर रहे हैं. इनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का नाम शामिल हैं. ‘द आर्चीज़’ के अन्य स्टार्स में मिहिर आहूजा, अदिति सहगल, युवराज मेंदा और वेदांग रैना शामिल हैं. हाल ही में फिल्म फर्स्ट लुक, पोस्टर और गाने भी रिलीज हुए थे. इससे फिल्म के प्लॉट के बारे में तो जानकारी मिल गई है कि ये 1950 और 1960 के दशक पर बेस्ट है. वहीं अब जोया अख्तर ने ‘द आर्चीज़’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर भी फाइनली रिलीज कर दिया है.

दोस्ती-रोमांस के तड़से से भरा ‘द आर्चीज़’ का ट्रेलर है शानदार

ट्रेलर हमें 60 के दशक के रिवरडेल में ले जाता है जहां टीनएजर आर्ची एंड्रयूज (अगस्त नंदा) , बेट्टी कपूर (खुशी कपूर), वेरोनिका लॉज (सुहाना खान) , जुगहेड, दिल्टन, एथेल, मूस सहित कईं अन्य अपना समय स्केटिंग, डांस और रोमांस करते हुए बिताते नजर आते हैं. ट्रेलर में आर्टी, बेट्टी और वेरोनिका के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिलता है. इन सभी फ्रेंड्स की हिल स्टेशन पर हैप्पी लाइफ तब बदल जाती है जब वेरोनिका के पिता अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए एक ग्रीन पार्क पर ग्रैंड होटल बनाने का फैसला लेते है. इसके बाद ‘द आर्चीज़’ टीम उस पार्क को बचाने के लिए संघर्ष करती है.

Advertisement

‘द आर्चीज़’ के ट्रेलर में अगस्त नंदा की एक्टिंग ने किया इंप्रेस

ट्रेलर ओवरऑल काफी इंप्रेसिव है. सुहाना, खुशी और अगस्तय ने शानदार एक्टिंग की है. खासतौर पर अगस्त अपनी दमदार एक्टिंग से काफी इम्प्रेस करते हैं.ट्रेलर में दोस्ती भी है, रोमांस भी है और डांस के साथ इमोशंस भी. द आर्चीज का ट्रेलर साहित करता है कि फिल्म काफी दिलचस्प है और ये फ्रेशनेस से भी भरी है.

‘द आर्चीज़’ कब होगी रिलीज

बता दें कि ‘द आर्चीज़’ को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म कॉमिक बुक ‘द आर्चीज़’ पर बेस्ड है. फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *