सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल होने पर कायम है शर्त, पाक टीम का हालत बेहाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल होने पर कायम है शर्त, पाक टीम का हालत बेहाल

IND Vs PAK World Cup 2023 Semifinal Chances All Pakistan's Condition Is Not  Good | IND Vs PAK Semifinal Chances: भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल  होने पर कायम है शर्त, पाक

फैंस एक बार फिर सेमीफाइनल के ज़रिए वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखना चाह रहे हैं. आइए जानते हैं कि कैसे ये संभव हो पाएगा.

भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका दूसरी फाइनलिस्ट बनी. फिर बीते मंगलवार (07 नंवबर) अफगानिस्तान को हराने वाली ऑस्ट्रेलिया तीसरी सेमीफाइनलिस्ट के रूप में सामने आई. अब चौथी सेमीफाइनलिस्ट का इंतज़ार है, जिसकी रेस में पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान शामिल हैं. अगर पाकिस्तान चौथे नंबर के लिए क्वालिफाई कर लेती है, तो सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत भारत से होगी.

अब भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल होने का गणित बेहद ही सिंपल बचा है. हालांकि पाकिस्तान की हालत काफी खराब है. मौजूदा वक़्त में पाकिस्तान 08 प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है. वहीं रेस में शामिल न्यूज़ीलैंड 08 प्वाइंट्स के साथ चौथे और अफगानिस्तान 08 प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर पर मौजूद है. तीनों ही टीमों के पास सिर्फ 1-1 लीग मैच बाकी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के नंबर चार पर पहुंचने का पूरा गणित क्या है.

Advertisement

सबसे पहले पाकिस्तान अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को हराए, जो 11 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद न्यूज़ीलैंड अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारे. इस तरह से पाकिस्तान डायरेक्ट नंबर चार पर पहुंच सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी.

अगर न्यूज़ीलैंड अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ और अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत लेती है, तो पाकिस्तान को आखिरी मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे नेट रनरेट से जीतना होगा, जिससे वो न्यूज़ीलैंड से आगे निकल सकें. क्योंकि पाकिस्तान का नेट रनरेट अफगानिस्तान से अच्छा है.

अगर पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान तीनों ही टीमें अपने-अपने आखिरी मैच गंवा देती हैं, तो इसके बाद भी पाकिस्तान के पास नंबर चार पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का चांस होगा. हालांकि फिर न्यज़ीलैंड को इतने खराब नेट रनरेट से हारना होगा कि उनका नेट रनरेट पाकिस्तान से भी खराब हो जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैंस को सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिल सकती है या नहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *