सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi News: दिल्ली के अवैध पटाखों के भंडार में विस्फोट, दो लोगों की मौके पर मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi News: दिल्ली के अवैध पटाखों के भंडार में विस्फोट, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi News Explosion in illegal firecrackers store in Delhi two people died on the spot Delhi News: दिल्ली के अवैध पटाखों के भंडार में विस्फोट, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi News: दिल्ली के बाहरी इलाके में पटाखे के लिए इस्तेमाल होने वाले सल्फर और पोटाश पाउडर के भंडार में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी. बता दें ये घटना एक निजी घर में हुई. पुलिस के अनुसार, नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में श्री राजा सत्यवादी हरिश्चंद्र अस्पताल (एसआरएचसी) से दो व्यक्तियों की जलकर मौत होने के संबंध में मेडिकल-लीगल केस रिपोर्ट दर्ज हुई.

Advertisement

घर में रखा था दिवाली का सामान

पूछताछ करने पर मृतकों की पहचान टिकरी खुर्द गांव निवासी 20 वर्षीय गौरव और नजफगढ़ निवासी साहिल के रूप में हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि साहिल गौरव का दोस्त है और कल (शनिवार) उससे मिलने आया था. उन्होंने आगे बताया कि माता-पिता और पड़ोसियों के बयानों के अनुसार, गौरव दिवाली की वस्तुओं जैसे दिए, रूई, आदि की रेहड़ी लगाता था और उसने दिवाली के दौरान पटाखे के लिए अपने घर पर पोटाश और सल्फर का भंडार करके रखा था.

पोटाश और सल्फर के मिश्रण से हुआ विस्फोट

अधिकारी ने कहा, ’प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पोटाश और सल्फर के मिश्रण से विस्फोट हुआ है. आईपीसी की धारा 285,286, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.’ बता दें हाल ही में दिल्ली के राजेंद्र मार्केट से पुलिस ने 16 सौ किलोग्राम पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अवैध रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुख नगर इलाके के एक व्यक्ति से पटाखे मंगाते थे और दिल्ली में उसे महंगी कीमतों पर बेचते थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद खुर्शीद उम्र 32 साल और मोहम्मद वकील उम्र 37 साल के रूप में की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *