सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ आसान! ऐसा है पूरा गणित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ आसान! ऐसा है पूरा गणित

Pakistan Semi Final Chances In World Cup 2023 After Defeating New Zealand  Know All Possible Equation Here | Pakistan Semi Final Chances: न्यूजीलैंड  के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल में

पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 35वें मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को पूरी तरह से बरकरार रखा है.

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में न्यूज़ीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 21 रनों से हरा दिया. इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचा आसान हो गया है. बाबर आज़म की अगुवाई वाली पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला करो या मरो था, जिसमें पाक ओपनर फखर जमान 155.56 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन बनाकर हीरो बने.

फखर ने अपनी पारी में 8 चौके और 11 लंबे-लंबे छक्के लगाए. इस दौरान कप्तान बाबर आज़म ने 6 चौक और 2 छक्कों की मदद से 66* रन बनाकर उनका साथ दिया और अपनी टीम को सेमीफाइनल की रेस में बरकार रखा. इस जीत के बाद पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में 8 प्वाइंट्स और +0.036 के नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. वहीं आइए जानते हैं यहां से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या-क्या संभावित समीकरण है.

सबसे पहले तो पाकिस्तान को अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार हाल में जीतना होगा, जिनके बाद बाबर सेना के पास 10 प्वाइंट्स हो जाएंगे.

Advertisement

प्वाइंट्स टेबल में नंबर चार की न्यूज़ीलैंड को आखिरी मैच में और नंबर छह की अफगानिस्तान को अगले दोनों मैचों में हारना होगा, जिसके बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल खेलना पक्का हो जाएगा.

अगर पाकिस्तान अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार जाती है, तो न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें अगले सभी मैच इतने खराब नेट रनरेट से हारें कि उनका नेट रनरेट पाकिस्तान से कम हो जाए. क्योंकि फिलहाल न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों के पास बराबरी के 8-8 प्वाइंट्स मौजूद हैं.

अफगानिस्तान को एक मैच हर हाल में हारना ही होगा. अगर अफगान टीम दोनों मुकाबले जीत गई तो प्वाइंट्स में पाकिस्तान से आगे हो जाएगी, क्योंकि पाकिस्तान ने 8 में से 4 मैच जीते हैं और अफगानिस्तान ने 7 में 4 मैच अपने नाम किए हैं.

पाकिस्तान अगला मैच जीत जाए. और अगर न्यूजीलैंड अपना अगला मैच जीते तो वो मैच काफी क्लोज जाए, जिससे पाकिस्तान का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो. क्योंकि पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड ने 8 में से 4-4 मैच जीते हैं और अभी कीवी टीम का नेट रनरेट पाकिस्तान से बेहतर है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *