सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जमीन से जुड़े नेता ठाकुर विनोद जायस को भाजपा नें बनाया जिला उपाध्यक्ष

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जमीन से जुड़े नेता ठाकुर विनोद जायस को भाजपा नें बनाया जिला उपाध्यक्ष

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : ठाकुर विनोद जायस उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का एक जाना पहचाना नाम है | सक्रिय राजनीति में पिछले तीन दशक में उन्होंने अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है | खास तौर से कोरोना काल के दौरान उनकी छवि एक महानायक से कम नहीं रही | उस दौरान उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाते हुए जनता की सेवा की और खुद दो बार कोरोना की चपेट में आये | लेकिन कोरोना योद्धा बन उन्होंने जन सेवा करनी नहीं छोड़ी
उस समय विनोद कांग्रेस पार्टी में थे और पार्टी के स्थानीय नेताओं नें उन्हें नगर निगम का चुनाव लड़वाने का भरोसा दिया हुआ था | लेकिन जनता के बीच उनकी लगातार बनती छवि को खुद के लिए खतरा  समझते हुए उनका पत्ता काट दिया गया |

Advertisement

समर्थकों के दबाव के चलते विनोद नें नामजदगी का पर्चा नामांकन के आखरी वक्त बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर भर दिया और अपने किये कार्यों की बदौलत छह हजार के आसपास वोट लेने में कामयाब रहे | जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को सात सौ कुछ वोट ही मिल पाए | करीब तीन माह पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी  तथा घोंडा के विधायक अजय महावर के कहने पर ठाकुर विनोद जायस नें भाजपा कार्यालय पहुंच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले ली |

और अपनी नई सियासी पारी की शुरुआत कर दी | विनोद की मेहनत रंग लायी और भाजपा नें एक जमीनी कार्यकर्ता की कद्र करते हुए उन्हें एक सम्मानजनक ओहदा सौंप दिया |जिला टीम में उपाध्यक्ष पड़ पर  अपनी नियुक्ति पर ठाकुर विनोद जायस नें सांसद मनोज तिवारी,विधायक अजय महावर
,जिला अध्यक्ष पूनम चौहान के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें यह भरोसा दिया है संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *