सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में बह रही जहरीली हवा! वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर, 300 के पार पहुंचा AQI

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में बह रही जहरीली हवा! वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर, 300 के पार पहुंचा AQI

national capital delhi records very poor air quality as safar released new data Delhi Air Pollution: दिल्ली में बह रही जहरीली हवा! वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर, 300 के पार पहुंचा AQI

Weather desk | CPN NEWS

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) ‘बहुत खराब’ स्तर पर पहुंच गई है. यह जानकारी सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी और मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान (SAFAR) के आंकड़ों से सामने आई है. दरअसल, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार सुबह 302 तक पहुंच गया. धीरपुर में एक्‍यूआई बहुत खराब श्रेणी के तहत 337 पर पीएम 2.5 (PM 2.5) के साथ गंभीर श्रेणी में प्रवेश कर गया.

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है. पूसा में, एक्‍यूआई ने PM 2.5 को 232 ‘खराब श्रेणी’ में दर्ज किया. लोधी रोड पर, पीएम 2.5 सांद्रता के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी के तहत 232 पर था और पीएम 10 भी मध्यम श्रेणी के तहत 161 पर था. आईआईटी दिल्ली स्टेशन पर पीएम 2.5, 283 खराब श्रेणी में था, जबकि पीएम 10, 165 मध्यम श्रेणी में पहुंच गया. शहर के मथुरा रोड पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 और पीएम 10 सांद्रता 206 के साथ खराब श्रेणी में था.

नोएडा में भी बढ़ा वायु प्रदूषण

सफर के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को शहर की वायु गुणवत्ता और खराब हो जाएगी. एक्‍यूआई 311 तक पहुंच जाएगा और पीएम 10 की सांद्रता 210 खराब श्रेणी में आ जाएगी. दिल्ली के पड़ोसी शहरों नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 273 और पीएम 10 की सघनता 268 रही, दोनों खराब श्रेणी में हैं, जबकि गुरुग्राम का एक्यूआई 186 और पीएम 10 की सघनता 162 मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *