सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सीएम नीतीश के बयान पर ललन सिंह बोले- सुशील कुमार मोदी हमारे मित्र हैं

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बीजेपी नेताओं से दोस्ती वाले सीएम नीतीश के बयान पर ललन सिंह बोले- सुशील कुमार मोदी हमारे मित्र हैं

jdu president lalan singh on cm nitish statement, attacks on bjp | CM नीतीश  के बयान पर ललन सिंह की प्रतिक्रिया, कहा-व्यक्तिगत संबंधों को राजनीति से  जोड़ना मीडिया का काम - Money

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बीजेपी लगातार हमलावर हैं. वहीं, बीजेपी को लेकर सीएम के बयान पर उन्होंने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी.

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. बीजेपी (BJP) के नेताओं से सीएम के दोस्ती वाले बयान पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सीएम के बयान पर बीजेपी से संबंध निकालने वालों का नजरिया खराब है. राजनीति करने का मतलब दुश्मनी नहीं है. हम लोग रोज बोलते हैं सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) हमारे मित्र हैं और उनको फिर से राज्यसभा सांसद बना दिया जाए. व्यक्तिगत संबंध को राजनीति से जोड़ने का काम मीडिया करती है. मीडिया ने नीतीश कुमार के साथ बेईमानी की है. नीतीश कुमार बीजेपी की ओर कभी नही देखेंगे . इससे नीतीश कुमार भयभीत नहीं होने बाले हैं.

विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार हैं- ललन सिंह

Advertisement

ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी धोखेबाज पार्टी है. 2020 चुनाव में नीतीश कुमार की पीठ में छुरा भोंका है. पार्टी के एक नेता के साथ मिलकर षड्यंत्र किया था. विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार हैं. बीजेपी से मुक्त भारत बनाना है. नीतीश कुमार का लक्ष्य है. वहीं, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कहा जब परिणाम आएग तो देखिएगा. तीन दिसंबर को पता चल जाएगा देख लीजिएगा. वहीं, नमो ट्रेन के चलाने पर उन्होंने कहा पूरा देश और इतिहास ‘नमो’ के नाम से लिखा जा रहा है. संविधान में संसोधन कर देंगे. ‘नमो’ संविधान के नाम से जाना जाएगा.

‘नीतीश कुमार ने बीजेपी के बारे में कोई चर्चा नहीं की है’

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के बारे में कोई चर्चा नहीं की है. व्यक्तिगत संबंधों की बात की है. नीतीश कुमार की ओर क्यों देखेंगे? मीडिया का एजेंडा है तो चलाते रहिए. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं की ओर इशारों- इशारों में कहा था कि ‘छोड़िए न भाई, हम अलग हैं आप अलग हैं. इन सबको छोड़िए. जब तक हम जीवित रहेंगे, हमारी दोस्ती खत्म नहीं होगी. चिंता मत कीजिए. इस बयान पर बिहार में राजनीति गरमा गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *