देशभर में  लगातार बढ़ रहा  है  कांग्रेस का जनाधार : परमानन्द शर्मा

0
63

देशभर में  लगातार बढ़ रहा  है  कांग्रेस का जनाधार : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली  ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : देश भर में कांग्रेस पार्टी का जनाधार  बड़ी तेजी के साथ बदता जा रहा है | लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस  से जुड़ रगे हैं | यह कहना है राम नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं लोग   मोदी सरकार से दुखी है और बदलाव चाहते हैं , लोग कांग्रेस की ओर हसरत भरी निगाहों से देख रहे हैं |

परमानन्द शर्मा कहते हैं जल्दी ही मध्यप्रदेश,राजस्थान,छत्तीसगढ़,तेलंगाना तथा मिजोरम में चुनाव होने जा रहे हैं जहां आप देखेगें भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा और सभी राज्यों में कांग्रेस की जीत का प्रचम लहराएगा | परमानन्द शर्मा कहते हैं  कि  राहुल गांधी की स्वीकार्यता पूरे देश में न केवल बहुत तेजी से बढ़ी है बल्कि सभी वर्गो व धर्मा के लोगां में उनकी लोकप्रियता से मोदी सरकार व भाजपा खौफ में है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी जिस तरीके से खासतौर पर गरीब वर्गों से मिलने उनके कारोबार स्थलों पर पहुॅच रहे है, उससे देश के उस वर्ग में एक बार फिर कांग्रेस के प्रति विश्वास पैदा हुआ जो कांग्रेस से छिटक गया था। परमानन्द शर्मा कहते हैं भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गाँधी जनता के दिलों पर छा गए हैं | वे लगातार जनता के करीब पहुंच  रहे  हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here